Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: पेपर आउट, घोटाले, रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचार के लिए बदनाम MP में अब 775 करोड़ का टैक्स घोटाला

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। पेपर आउट, घोटाले, रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचार के लिए बदनाम MP में अब 775 करोड़ का टैक्स घोटाला सामने आया हैं। दो संस्थानों ने कर्मचारियों का TDS काटा, लेकिन जमा नहीं किया। आयकर विभाग ने MP में एक बैंक और एक माइनिंग कंपनी में 775 करोड़ रुपए का टीडीएस घोटाला पकड़ा है। सिंगरौली जिले की गजराज माइनिंग कंपनी ने 675 करोड़ रुपए और भोपाल के ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक ने करीब 96 करोड़ रुपए का TDS अमाउंट सरकार के खाते में जमा नहीं किया। जबकि ये दोनों संस्थान कई साल से कर्मचारियों का TDS काट रहे थे। इस खुलासे के बाद अब बैंक और कंपनी से रिकवरी की जा रही है।
बता दें की जनवरी 2023 में ऐसा मामला मुंबई से आया था। वहां आयकर विभाग के एक कर्मचारी ने 263 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया था। आरोपी ने फर्जी रिफंड क्लेम करके सैकड़ों लोगों का टीडीएस अमाउंट निकाल लिया था। फिलहाल आरोपी जेल में है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129