संस्कार के दर्शन भी कराए
सभ्यता ..संस्कार…सहृदयता भी केपी सिंह को बड़ा बनाती हैं। स्वर्गीय शीतल प्रकाश जैन की बहन विनोद प्रभा के चरण स्पर्श कर आत्मीयता के साथ मिले कक्काजू।
विवेकानंद पहुंचे केपी, आचार संहिता का कराया पालन
केपी सिंह नियम कायदे के कितने पाबंद हैं इसकी नजीर विवेकानंद कॉलोनी में देखने मिली। जब वे कार्यक्रम में आए पोने दस बज चुकी थी। उन्होंने माइक थामा, देर से आने की माफी मांगी और बताया की 15 को सिंधेश्वर मैदान में बड़ी सभा होंगी जिसमें आज की भरपाई की जायेगी। इसके बाद समय दिखाते हुए कहा की आचार संहिता का पालन करना जरुरी हैं और माइक बंद करवा दिया। कार्यक्रम में आयोजक राहुल शिवहरे रंग इवेंट्स के संचालक और उनके सैकड़ों साथी, दिनेश वसिष्ठ, आलोक शुक्ला, चंद्रकांत मामा, अमित शिवहरे, एडवोकेट राजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा ट्रेक्टर व्यवसाई आदि मोजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें