Responsive Ad Slot

Latest

latest

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शमिल हुई शिवपुरी की दीप्ति

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी को किया गौरवान्वित: डॉ खंडेलवाल 
शिवपुरी। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला शिवपुरी की77 स्वयंसेविका   दीप्ति त्यागी  राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में  सहभागिता करने के लिए हरिद्वार  में  शामिल हुई उक्त जानकारी देते हुए रा से यों जिला शिवपुरी के जिला संगठक डॉ एसएस खंडेलवाल ने बताया कि इस शिविर में जीवाजी विश्वविद्यालय से  6 छात्राओं का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है इसमें से शिवपुरी की दीप्ति त्यागी  भी शामिल हैं ।।यह  शिविर  देव संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड  में    प्रारंभ होकर  30 नवंबर 2023 तक चलेगा।  इस शिविर का उद्देश्य आने वाले गणतंत्र दिवस परेड  2024 में  राजपथ पर शामिल होना है  इस  शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा स्वयं सेवकों को परेड प्रशिक्षण  एवं उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रदर्शित कर चयनित होना होता है।  शिविर में चयन करने हेतु भारत सरकार द्वारा चयन समिति का गठन किया जाता है जिनके द्वारा शिविरार्थियों कि गतिविधियों के आधार पर चयन किया जाएगा। शिवपुरी जिले के लिए यह बड़े ही गौरव का विषय है कि इसमें  दीप्ति का चयन हुआ जैसा की विधित है राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न शिविरो में  डॉ एसएस खंडेलवाल जिला संगठक के मार्गदर्शन में विभिन्न स्वयंसेवकों को चयनित कर भेजा जाता रहा है एवं उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाता है दीप्ति की इस उपलब्धि पर पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर महेंद्र कुमार कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर पल्लवी शर्मा, शिवानी शर्मा, प्रद्युम्न गोस्वामी , अंजली सिंह परमार, आस्था बंसल, अमन धाकड़ सहित अनेक स्वयंसेवकों ने  बधाई एवं दीप्ति के उज्जवल भविष्य की कामना की।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129