Responsive Ad Slot

Latest

latest

तबाही और बरबादी का दूसरा नाम है कांग्रेस: देवेंद्र जैन

शनिवार, 11 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कांग्रेस का चरित्र और कार्यशैली विनाशलीला की रही है विकास से उसका ना कोई नाता है ना विकास की नीयत। जनता भी समझ चुकी है कि कांग्रेस आई तबाही लाई। कांग्रेस के लिए सत्ता देश की तबाही का एक साधन और हथियार मात्र है। कांग्रेस का अपराधियों और आतंकियों से एसा गठबंधन है जो प्रदेश को अराजकता की ओर ढकेलने का मंसूबों पाले हुए हैं।  जब-जब कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई है इन्होंने देश और प्रदेश को बर्बाद कर अपनी जेब भरने के अलावा कुछ काम नहीं किया। यह बात शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क के दौरान को संबोधित करते हुए कही।
कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है
देवेंद्र जैन ने कहा कि, इस बार प्रदेश में किसकी सरकार बनाना है यह मातृशक्ति तय करने वाली हैं। मतदान की तिथि नजदीक आ रही है  लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस को झूठ का गुब्बारा पंचर हो गया है, फूट गया है। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। जब गुब्बारे की हवा तेजी से निकलती है, तो वह कैसे लड़खड़ाते हुए, शोर मचाता हुआ इधर-उधर भागता है। आजकल कांग्रेस के नेता वैसे ही लहराते हुए इधर-उधर भागते हुए शोर मचा रहे हैं।
कांग्रेस आई तो ना लाडली रहेगी ना बहना रहेगी
देवेंद्र जैन ने कहा कि, कांग्रेस पहले जब सत्ता में थी तो न सड़क, न बिजली न पानी की व्यवस्था थी ना इन्हें गरीबों की चिंता की ना ही किसानों, वंचितों, आदीवासी भाईयों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, वृद्धजनों की फिकर थी। फिर दोबारा 15 महीने के लिए सत्ता में आई तो भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना सहित सभी बंद कर दी, इन्हीं पापों के कारण कांग्रेस चली गई। वैसे तो कांग्रेस आएगी नहीं अगर भूल से आ गई तो लाडली बहना योजना बंद करेगी। ना लाडली रहेगी ना बहना रहेगी। ये अगर आ गए तो सारी योजनाओं पर ताला लगा देंगे। लेकिन अब जनता इनके सत्ता में आने के रास्ते पर ही ताला लगा देने का संकल्प ले चुकी है।
कांग्रेस ने गरीबों के सपने चकनाचूर कर दिये
देवेंद्र जैन ने कहा कि,भाजपा सामाजिक क्रान्ति के लिए काम करती है। देश और प्रदेश का समग्र विकास और जनता की जिन्दगी बदलना भाजपा का संकल्प है। बच्चों का भविष्य बेहतर करना भाजपा का लक्ष्य है।कांग्रेस ने गरीबों के सपनों को चकनाचूर कर दिया, वहीं भाजपा ने गरीबों के उत्थान और उसके सपनों को पूरा करने के लिए रात-दिन एक कर दिया है। आज श्री शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता भाजपा के साथ है,  मोदी जी के साथ है, शिवराज जी के साथ है। जनता विकास और विकास की सोच रखने वालों के साथ है।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129