शिवपुरी। उमरीकला में आज केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आम सभा को संबोधित किया। सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मैं हूं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। में आपसे एक ही चीज बोलने आया हूं यह काग्रेंस भाजपा का चुनाव नही। यह चुनाव मेरे शिवपुरी और उमरीकला के भविष्य का चुनाव हैं। कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश मे सडक और पानी नहीं होता था मध्यप्रदेश बीमारु राज्य हुआ करता था। भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश उडान भर रहा है। 2018 मैं जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने कहा था कि हर किसान का कर्ज माफ होगा जब 2018 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई तब किसी का कर्जा माफ किया क्या। मेने सरकार बदल कर ठीक किया कि नही। अगर मेंने सरकार नही बदली होती तो किसानों को सम्मान निधि नही मिल रही होती। अगर भगवान न करें कि कांग्रेस की सरकार आ गई तो 12 हजार जो सम्मान निधि आती है वो बन्द हो जाएगी।
काग्रेस ने झुठे कर्ज माफ करके घोषणा के प्रमाण पत्र बाट दिए थे। मेने तो इसका बदला ले लिया पर अब आपको बदला लेना है। भाजपा को वोट करके इसका बदला लेना है।
काग्रेस को महिलाओं की कोई चिंता नही
महिलाओं के बारे में काग्रेस में कोई चिंता नहीं करता 2003 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी हमारा मध्य प्रदेश बलात्कार का और भ्रुण हत्या का प्रदेश था पहली बार 2003 में भाजपा की सरकार बनी तब लाडली लक्ष्मी योजना बनी अब घर के अन्दर बेटी बोझ पैदा नही होती लाडली और लखपती पैदा होती है। एक लाख लाडली लक्ष्मी के खाते में जाता है। और जब बच्ची स्कूल जाती हैं और अच्छे अंक लेकर आती है माता पिता की छाती तो फूलती है पर माता पिता के साथ मध्य प्रदेश की कमल की फुल की सरकार की भी छाती फूल जाती है और बेटी को स्कूटी मिलती है। बेटी की शादी की उम्र की होती है और अपने घर से दूसरे घर में जाने का निर्णय लेती है तो उसको कन्यादान योजना में 51000 रुपऐ उसके खाते में आता है। मुख्यमंत्री जब बेटी 21 साल की होती है तो शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के खाते में 1250 रुपये आता है। बहनो को पैसा मिलता है।काग्रेंस नहला तो भाजपा नहले पर दहला
काग्रेस आज भी झूठी घोषणा कर रही है। कि अगर सरकार आई तो हम 1500 रुपए देगें। काग्रेंस पार्टी नहला है तो भाजपा पार्टी नहले पर दहला है इसलिए शिवराज सिंह 1250 दे रहें है और जो बढ़कर 3000 मिलेगे। सिंधिया ने कहा की बहना अगर कांग्रेस आई तो 1250 बन्द हो जाएगें। पहले भी काग्रेंस ने भाजपा की सभी योजनाओं को बन्द कर दिया था जब 2018 कांग्रेस की सरकार बनी थी। कमलनाथ ने कहा था तिजोरी खाली है। पर शिवराज सिंह चौहान बने तो उन्होंने कहा बहनों तिजोरी तुम्हारी है। कांग्रेस भष्टाचार की पार्टी है पर भाजपा आपकी आख में चमक आए उसके लिए काम करने वाली पार्टी। उज्जवला योजना जैसी तमाम योजना भाजपा ने दी है।काग्रेस तीन चीज की सरकार वादाखिलाफी, करप्शन, कमिशन
काग्रेस तीन चीज की सरकार है, बादाखीलाफी, करप्शन और कमिशन की सरकार है।
काग्रेस ने 2 जी जैसे कितने ही घोटाला किए।
उमरी कला मे जो भी विकास हुआ है वो भाजपा ने किया। शिवपुरी मेडीकल कॉलेज हो और सडको सहित हर विकास भाजपा ने और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। सिंधिया ने कहा की आज वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम कर रहें हैं। आपको निर्णय लेना है, आपको शिवराज और सिंधिया की जोडी अच्छी लगती है या छोटे भाई और बडे भाई की। इसके लिए आपको भाजपा को वोट करना है मध्य प्रदेश में भाजपा की कमल की सरकार बनानी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें