SHIVPURI शिवपुरी। शहर की पॉश विवेकानंद कॉलोनी डाक बंगले के सामने रहने वाले नगर के ख्यातिनाम कोलोनाइजर बद्री धाकड़ सहित उनके रेंजर बेटे सतेंद्र धाकड़ ने सामाजिक मर्यादाओं को तार तार करके रख दिया हैं। अपनी ही बहु से पुत्र ने अप्राकृतिक कृत्य और पिता, जेठ ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया है। जब अति हो गई तब बहु ने पुलिस में पति, ससुर और जेठ पर केस दर्ज करवाया है। बता दें की नगर के महिला थाने में अपने रेंजर पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स का मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं ससुर तो ससुर बल्कि जेठ तक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस को विवाहिता ने एक आवेदन दिया था जिसकी जांच के बाद उक्त केस दर्ज किया गया है।
विवाहिता द्वारा महिला थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह ग्वालियर की रहने वाली है उसकी शादी 21 नवंबर को शिवपुरी शहर के विवेकांनद कॉलोनी के रहने वाले सत्येंद्र धाकड़ पुत्र बद्री धाकड़ कोलोनाइजार से हुई थी। उसका पति श्योपुर जिले के कराहल में रेंजर के पद पर पदस्थ है। विवाहिता ने अपने आवदेन में बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था। विवाहिता के अनुसार 25 मार्च को वह शराब पीकर आया और डरा धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। फिर तो उसे लत लग गई वह आगे भी उसी तरह करता रहा लेकिन बहु चुप रही। इतना ही नहीं पति की अनुपस्थति में ससुर बद्री धाकड़ द्वारा मेरे साथ छेड़छाड़ की गई। बहु की मानें तो इसके कुछ दिनों बाद जब उसके जेठ राघवेंद्र की पत्नी मायके गई हुई थी उस वक्त जेठ द्वारा भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। जब यह बात अपने पति को बताई तब पति ने 2 अक्टूबर की रात उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया।
इसके बाद बहु अपने मायके ग्वालियर पहुंची और अपने परिजनों को सारी बात बताई। विवाहिता ने अपने परिजनों के साथ 5 नवंबर को शिवपुरी के महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में रेंजर पति सत्येंद्र धाकड़ पर अप्रकृतिक कृत्य की धारा 377 तो वही ससुर बद्री धाकड़ और जेठ राघवेंद्र धाकड़ के खिलाफ 354, 506 और 34 तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। शहर भर में लोग बद्री धाकड़ की इस करतूत पर थू थू कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें