Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: "प्रियंका शर्मा" "मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता नियुक्त"

बुधवार, 15 नवंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
SHIVPURI शिवपुरी। प्रियंका शर्मा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता नियुक्त किया गया हैं। शिवपुरी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी, पूर्व मुख्य मंत्री श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचोरी एवं के पी सिंह कक्काजु  के आशीर्वाद और प्रदेश के सहप्रभारी शिव भाटिया की अनुशंसा पर श्रीमति प्रियंका शर्मा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है  विशेष उल्लेखनीय है की प्रियंका शर्मा पूर्व में कन्या महाविद्यालय दतिया की छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं और शिवपुरी में कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय होकर अनवरत रूप से  जन सेवा का कार्य करती आ  रही हैं। यही कारण हैं की प्रियंका शिवपुरी के सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय हैं। श्रीमति प्रियंका शर्मा के इस मनोनयन से कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव महेश गुलवानी प्रदेश महासचिव अशोक बगदा प्रदेश, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, महासचिव विकाश गुप्ता जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, जिला प्रभारी रश्मि पवार , प्रदेश महासचिव जीनेश जैन, पूर्व प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस सत्यम नयाक। , नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ,पार्षद शशि शर्मा मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव हर्ष रामू शर्मा पोहरी विधानसभा प्रत्याशी  केलाश कुशवाह शिवपुरी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति रचना शेर सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति इंदु जैन शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अरूण चौहान तथा समाजसेवी नरेश प्रताप चौहान उर्फ बॉबी राजा  विधायक प्रागीलाल जाटव सहित कई कांग्रेस जनों और समाज सेवी संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री प्रियंका शर्मा  बधाई दी है। विशेष उल्लेखनीय है की कोरोनाकाल के दौरान प्रियंका शर्मा ने उल्लेखनीय मानवता की सेवा की। प्रियका शर्मा सदेव सामाजिक सरोकारों और महिला जागरूकता के कार्य में अग्रणी भूमिका में रहती हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी श्रीमति प्रियंका शर्मा ने इस अवसर पर वरिष्ठ नेतृत्व का और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्राणपण से सेवा करने का वचन दिया है। धमाका टीम ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129