Responsive Ad Slot

Latest

latest

142 सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी कल 22 दिसम्बर को शिवपुरी में करेगी विरोध प्रदर्शन

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेश के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बयान जारी करते हुए बताया की #केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा-राज्यसभा के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा 22 दिसम्बर को शिवपुरी में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल जी ने सभी प्रदेश इकाईयों को निर्देशित करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला कर आश्चर्यजनक रूप से संसद के राज्यसभा और लोकसभा के दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र के साथ घिनौना कृत्य किया है।
इंडिया एलायंस पार्टियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय अनुसार देश की सभी प्रदेश कांग्रेस इकाईयों में 22 दिसम्बर को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने बताया की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा संगठनों और विभागों के अध्यक्षों को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए निर्देश जारी किए है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश के परिपालन में,
 जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी ने  उक्त प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए शिवपुरी जिले के समस्त प्रदेश, जिला, ब्लाक,नगर कांग्रेस पदाधिकारीगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्वविधायक,मोर्चा संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,कांग्रेस सेवादल, विभागों, प्रकोष्ठों के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक उपस्थिति शिवपुरी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सुनिश्चित करने का आव्हान किया है। 
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि 22 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में उक्त विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क शिवपुरी में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने किया जाएगा।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129