Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: 19- 01- 1920 को जन्मी शिवपुरी अब होने जा रही है 104 वर्ष की, 1 जनवरी 2024 को है शिवपुरी का जन्म दिन

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
(डॉ विकास दीप शर्मा ज्योतिषचार्य श्री मंशापूर्ण पुजारी की कलम से)
कभी “शियापुरी” कभी “सीपरी” कभी शिवपुरी तो कभी कुछ और…..! जैसे-जैसे समय बदलता रहा वैसे- वैसे शिव की पावन नगरी शिवपुरी का नाम समय-समय पर परिवर्तित होता रहा। यदि मुगलों के समय में “सियापुरी” रहा तो किसी अन्य युग में “सीपरी” हो गया, लेकिन सिंधिया राजवंश ने वर्ष 5 अक्टूबर 1919 को जारी किये एक गजट नोटिफिकेशन के माध्यम से यकुम जनवरी अर्थात 1 जनवरी 1920 से इस प्यारी सी नगरी का नाम” शिवपुरी “घोषित किया था। तब से आज तक यह खूबसूरत नगरी 103  साल पूरे कर चुकी है। कुछ वर्षों पूर्व मिले गजट नोटिफिकेशन के दस्तावेजों के आधार पर इसकी खोज की गई और आज यह खूबसूरत नगरी अपने नाम के आधार पर 104 वसंत देखने आतुर है। समय दर समय कभी इस नगरी का उत्थान हुआ तो कभी विनाश के कगार पर भी रही किंतु यह बात भी सच है कि विकास से पहले विनाश भी एक अनवरत प्रक्रिया रही है सो अब फिर यह नगरी उसी ओर अग्रसर है।डॉ विकास दीप शर्मा ज्योतिषचार्य श्री मंशापूर्ण पुजारी के अनुसार शिवपुरी का जन्म 1919 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हुआ हैं। ये नोटिफिकेशन गजट पत्र साल 2008 में श्री बृजेश सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार द्वारा मुझे प्रदान किया गया। इस पत्र के आधार पर हम निरंतर 2008 से शिवपुरी का वर्षफल आंकलन कर रहे हैं। उस गजट नोटिफिकेशन के अनुसार 01 जनवरी 1920 को सीपरी का पुराना नाम बदलकर नया नाम शिवपुरी रखा गया जो बाद में यहां का स्थायी नाम शिवपुरी हो गया।कैसा रहेगा वर्ष 2024
नया साल, नई खुशियां, नए सपने, नए अरमान और नए संकल्प लेकर आता है।  शिवपुरी के इसके विकास के लिए हम निरंतर प्रयास में रहते हैं। शिवपुरी की जन्म कुंडली में उच्च का गुरु है ओर सूर्य की दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से सिंधिया राजवंश की कृपा हमेशा शिवपुरी पर होने से यह शहर देश विदेशों तक अपने नाम की ख्याति प्राप्त किये हुए है। एकादश भाव में उच्च का गुरु के प्रभाव शिवपुरी में धर्म क्षेत्र के विस्तार से ही शहर का विकास होगा। शिवपुरी को धर्म की पुरी भी कह सकते हैं। एकादश गुरु के प्रभाव से सज्जनों और श्रेष्ठ व्यक्तियों की संगति करने वाले व्यक्ति हैं। मेदिनी ज्योतिष अनुसार कुण्डली में  दशम भाव राजा का होता है  ओर चतुर्थ भाव प्रजा या जनता का एकादश भाव राज परिवार के मुखिया का माना गया है। गुरु इस भाव में उच्च का होने से शिवपुरी के लिए सबसे बड़ी सौभाग्य की बात यह है कि यह शहर राजाओं की कृपा से ओर राज परिवार से जुड़ा होने से नवीन योजनाएं लाकर प्रजा को दी जाती रही है। प्रजा या जनता के हित में कार्य पूर्ण मेहनत और ईमानदारी के साथ, धर्मोचित कर्म किये जाते है। पराकर्म भाव के राहू शुक्र — बुध के साथ होने से यहा धर्म कार्यो से लाभ होगा। शुक्र बुध के प्रभाव से पर्यटक क्षेत्र में शिवपुरी का नाम पूरे देश में विख्यात है। शुक्र कला कारक है और बुध के प्रभाव से हरियाली और प्राकर्तिक सौंदर्य, विस्तार को बढावा देगा | धर्म नगरी भी कही जा सकती है | शिवपुरी की कुंडली में चतुर्थ भाव में सूर्य के प्रभाव से राजाओ का वर्चस्व रहेगा ओर राजाओ द्वारा ही विकास की धारा भी शिवपुरी पर हमेशा बनी रहेगी।  पं.डॉ विकास दीप शर्मा ज्योतिषचार्य के अनुसार शिवपुरी को राजा या सरकार के द्वारा सम्मान और लाभ मिलेगा। श्रीमान और राज कुलीन लोगों से शहर की उन्नति होगी। राजा द्वारा शहर की आशाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। चापलूसों के कारण विकास के मार्ग अवरुद्ध होंगे लेकिन अच्छे गुणी लोगो की सलाह कार्य उत्तम और फायदेमंद रहेगी। राजा द्वारा किए गए उत्तम कार्यों से समाज में उनका नाम होगा और श्रेष्ठता भी बढेगी। अर्थलाभ और धन की प्राप्ति होगी। शिवपुरी धर्म से पूर्ण एक आध्यात्मिक शहर है। यहां आद्यात्मिक स्तर का लाभ जल्दी मिलेगा।
2024 से आमदनी, रोजगार के कई श्रोत बनेंगे
 जनता कारक चतुर्थ भाव का स्वामी चन्द्र केतु के साथ होने से जनता का मन पल पल बदलता रहेगा। शिवपुरी की कुंडली में लग गत मंगल के प्रभाव से शहर के आकर्षण में कुछ कमी आ जाती है। पराक्रम की वृद्धि होती है, मगर भौतिक सुखों का अभाव बना रहता हैं। बुध राहु का प्रभाव व्यवसाय के क्षेत्र में भी कठिनाइयां आती हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघर्षों का मुकाबला करता हुआ शहर आगे बढ़ता है।
 शिवपुरी की कुंडली में वर्तमान में चल रही है  बुध की महादशा (शहर की दशा ओर दिशा परिवर्तित होंगी)  शिवपुरी की कुंडली में कन्या लगन का मालिक बुध महत्पूर्ण ग्रह की महादशा समाजिक, आर्थिक और प्रजा सुख इत्यादि घटनाओं की ओर संकेत देता है। कन्या लग्न ओर मंगल का लग्न गत प्रभाव प्रजा को दुखी बनाता है। रोजगार  की समस्या, स्वास्थ्य सुविधा की कमी, चोरी, जमीनी विवाद, अग्निकांड , गैर कानूनी धंधे उपरोक्त समस्याओं से ग्रसित रही। शिवपुरी  की कुंडली में बुध की महादशा लगने से शहर के विकास के लिए विशेष अवसर प्राप्त होंगे,   उपरोक्त आंकलन ग्रहो की स्थिति अनुसार एक प्रयास है।
शिवपुरी की कुंडली में बुध ग्रह लग्न और कर्म स्थान का स्वामी है ,उसी के साथ पराक्रम भाव में होने से अब शिवपुरी की दशा बदलने जा रही है, बुध की महादशा से शहर में शिक्षा, वकालात, उच्च अधिकारी पद, पुलिस , पर्यटक, नेशनल पार्क, शेयर ब्रोकर, बैंकिंग क्षेत्र में यहां से जुड़े लोगों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
यहां से निकले विद्यार्थी देश विदेश में अपना नाम रोशन करेंगे
5 जनवरी 2024 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य 15 जनवरी को प्रातः 02:54 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर राशि में आने का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मेष और कुंभ राशि समेत कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन सौभाग्यशाली राशियों में मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ, और मीन शामिल है। साल 2024 में ग्रहों के राजा सूर्य और शनिदेव की युति बनने जा रही है। सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि में बनेगी। शास्त्रों के अनुसार सूर्य और शनि के बीच आपस में शत्रुता का भाव रहता है लेकिन कुछ मामलों में इन दोनों ग्रहों की युति बहुत ही लाभकारी सिद्ध होती है। कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति का संयोग 30 वर्षों बाद बन रहा है। साल 2024 में सूर्य और शनिदेव की युति बहुत ही कारगर साबित हो सकती है। मेदिनी ज्योतिष में राहु-केतु को महामारी फैलाने वाले ग्रहों में शुमार किया जाता है। यह दोनों छाया ग्रह, विशेष रूप से केतु जो की ज्योतिष में सूक्ष्म जीवाणुओ का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी गोचर में शनि से नजदीकी अंशो में स्थित होकर युति या दृष्टि संबंध बनाते हैं तब-तब उष्णकटिबंधीय क्षेत्र वातावरण वाले देशों में महामारी फैलती है।
मीन राशि 2024 में मीन राशि वालों को प्रचुर मात्रा में नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। बेहतर अंतर्ज्ञान के साथ, मीन राशि वाले भावनात्मक रिश्तों को शालीनता और समझ के साथ निभाएंगे लेकिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उनका सहानुभूतिपूर्ण स्वभाव मौजूदा बंधनों को ख़राब कर देगा और सार्थक रिश्ते नहीं बन पाएंगे। इसलिए, 2024 मीन राशि के लिए उल्लेखनीय भाग्य का वर्ष नहीं होगा। उनका अटूट आशावाद और अंतर्ज्ञान उन्हें उनकी गहरी इच्छाओं की पूर्ति की दिशा में मार्गदर्शन करेगा लेकिन वे बाधा महसूस करेंगे। शिवपुरी में वर्तमान में बने विधायक श्री देवेंद्र जैन जी की जन्म राशि मीन राशि है और शिवपुरी की जन्म राशि मेष राशि है दोनों ही राशि अपनी राशि से द्विद्वादश योग बनती है वर्तमान 2024 का समय थोड़ा संघर्षकारी रहेगा 1 अगस्त 2024 तक का समय थोड़ा कार्यशैली  के अनुसार, मतभेद, वाद विवाद ओर  संघर्ष अधिक दिखाई देगा। बीच-बीच में राजनीतिक ओर जनता का विरोध भी सामने आयंगे | 
डॉ विकासदीप ज्योतिष के अनुसार अंकज्योतिष शास्त्र में शिवपुरी का मूलांक 3 है ओर वर्ष 2024 का मूलांक 8 है। 2024 शनि का है साल 2024, अंक विज्ञान से कैसा रहने वाला है यह वर्ष शनि गुरु का योग बनेगा।
अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024 इस बात का संकेत दे रहा है कि 3 मूलांक वालों को नए नए आश्चर्य चकित खबर देखने ओर सुनने मिलेंगी। साथ ही आर्थिक धन लाभ के साथ करियर में उन्नति भी होगी। वहीं 4  मूलांक वालों के लिए इस वर्ष उतार चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है। साल 2024 का मूलांक 8 बन रहा है और 8 अंक के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए नए साल पर शनिदेव का प्रभाव रहने वाला है। वहीं 9 अंक के स्वामी मंगल देव नए साल के राजा रहने वाले हैं  जिस तरह नाम के अक्षर से राशिफल बनता है, उसी तरह जन्मतिथि से मूलांक बनता है। साल 2024 मूलांक 8 है । शिवपुरी का मूलांक 3 के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। जनवरी से ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, शहर के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी। आर्थिक व्यय की स्थितियां बन रही हैं इसलिए निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र इस वर्ष उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शिवपुरी का मूलांक 3 है। इस वर्ष कुछ धर्म से जुड़ी क्रिएटिविटी को एक्सप्लोर करेंगे। यह वर्ष शहर को कुछ नया कलात्मक शक्ति भी  उजागर करेगा। एक नई आजादी जीवन में महसूस करेंगे और नए चेहरे भी सामने आएंगे। लेकिन  राजनीति में विरोध ओर मतभेद अधिक होने के कारण कार्यशेली में रुकावट प्रदान करेगी। 2024 का मूलांक शिवपुरी के लिए नए अवसर ओर नए कार्यो में प्रगति भी लायेगा, नए समीकरण राजनीति में आने से मतभेद, झगड़े बने रहेंगे | 
हिंदू माह 2080 चल रहा है और 9 अप्रैल 2024 से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो जाएगा। इस 2081 के संवत्सर का नाम क्रोधी रहेगा। पंचांग भेद से इसका नाम कालयुक्त है, इसका राजा मंगल है और मंत्री होगा शनि। इस वर्ष ग्रहों के दशाधिकार में 7 विभाग क्रूर ग्रहों को और 3 विभाग शुभ ग्रहों को मिले हुए हैं। मंगल के राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत ही उथल पुथल वाला रहेगा। शासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा। अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 का समय विरोध ओर परिवर्तन से जुड़ा होगा राजनीति में भी एक नए युग का आरंभ देखने को मिलेगा। बड़े बड़े मुद्दे सामने आएंगे किसी बड़े राजनेता को राज दंड देखने को मिलेगा। 
शिवपुरी की कुंडली में 2023 में ग्रह दशा ओर अंतर्दशा अनुसार शहर में होगा विकास लेकिन राजनीति में रहेगा विवादों का माहौल 
डॉ विकासदीप ज्योतिष के अनुसार शिवपुरी की कुंडली मे 29-12-2023 से 28-02-2024 तक बुध में शुक्र में मंगल की प्रत्यांतर दशा होने से इस समय काल में वाद विवाद, झगड़े, बड़ी अग्नि दुर्घटना, कानूनी विवाद, रोग संकर्मण में व्रद्धि होगी। नगरपालिका में आपसी विवाद कार्यो में अड़ंगे, उलझन ओर कार्यो में रुकावट पैदा करने वाली दशा है। राजनीतिक उथल पुथल, झगड़े, वाद विवाद की परिस्थिति बनी रहेगी। 2023 से बहुत ही ज्यादा राहत भरा और प्रगति कारक साबित होने वाला है. नववर्ष 2024 आर्थिक तौर पर अच्छा भी  रहने वाला है. साथ ही पिछले साल जो कार्य रुक गए थे उन सभी के कार्यों को गति मिलने वाली है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक साल 2024 में शनि और गुरु ग्रह की विशेष स्थिति रहेगी. साल 2024 में न्याय और कर्मफलदाता शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे. इसके अलावा गुरु मई 2024 तक मेष राशि में मौजूद रहेंगे फिर शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा पूरे साल राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे.वर्ष 2024 धर्म, न्याय ओर कानूनी समीकरण से जुड़ा होगा। धर्म क्षेत्र  विस्तार, कानूनी क्षेत्र में परिवर्तन और धर्म संगत न्याय देखने को मिलेगा।
शिवपुरी की कुंडली में 28-02-2024 से 01-08-2024 तक बुध में शुक्र में राहू की प्रत्यांतर दशा आ रही है। भारत में नया संक्रमण रोग या कोई नई महामारी के आने के योग भी बन रहे हैं। केतु के कारण वायरल संक्रमण होने की संभावना है जिसके चलते लोगों में बेचैनी रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लोगों को अभी से ही अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना होगा। विरोधी पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लाभ, व्यापार कूटनीति और जनसंपर्क के लिए अच्छा होगा। भारत की कुंडली के ग्यारहवें घर में मीन राशि में राहु के साथ होने से देश को आर्थिक लाभ और अच्छे व्यापार संबंधों का अनुभव होगा। साल 2024 सभी राशियों के लिए भी कुछ नया लेकर आने वाला है। साथ ही कुछ के लिए नए अनुभव लेकर आएगा और यह अनुभव आपको बदलाव के साथ सफलता की ओर लेकर जाएंगे। मोदी जी पुनः इस बार प्रधानमंत्री बनेंगे ओर सत्ता में ओर अधिक पावर के साथ उनका देश विदेश में वर्चस्व बड़ जाएगा। श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन्म राशि  ब्रश्चिक राशि से चतुर्थ भाव पर शनि  का स्वग्रही गौचर हो रहा है। चतुर्थ भाव राजनीति में जनता का भाव होता है। यही शनि न्याय के देवता होने से उनके बल को बढ़ाएगा ओर एक श्रेष्ठ निपुण राजा  की भांति सहज रूप से राज गद्दी दिलाएगा। जनता स्वयं आगे बढ़कर उनको अपना मुखिया बनाएगी और पुनः 2024 में मोदी जी ही पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री होंगे। 
शिवपुरी की कुंडली में 01-08-2024 से 17-12-2024 तक बुध में शुक्र में गुरु की प्रत्यांतर दशा आ रही है। वर्ष लग्न का स्वामी शुक्र होने से इस दशकाल में नवीन कार्य होंगे, शहर में महिला और किसी एक विशेष वर्ग को सम्मान  प्राप्त होगा, महिला वर्ग के द्वारा शहर के लिए कोई विशेष कार्य में प्रोत्साहित भी किया जाएगा। नवीन कार्य योजनाओ पर काम शुरू होगा। पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा। आय के साधन बनेंगे। वर्ष अंक शनि और शिवपुरी का एकादश भाव में उच्च  
का गुरु दोनों को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि जहां कर्म प्रधान ग्रह है तो वहीं गुरु ग्रहों के राजा हैं। ये दोनों ही ग्रह मिलकर आने वाले साल यानि की 2024 को इन राशियों के बेहतर बनाने में लगे हैं लेकिन साल 2024 के राजा मंगल और मंत्री शनि रहेंगे। मंगल शनि के अनुसार, ही चलने वाले हैं। ऐसे में साल 2024 में कई बड़ी घटनाएं देखने को मिल सकती है। सत्ता परिवर्तन से लेकर प्राकृतिक आपदाओं तक कई विशेष आंकलन देखने को मिलते है। वर्ष 2024 में कुशल ओर ईमानदार व्यक्ति को ही श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे। झूंठे ओर प्रपंची लोग होंगे दण्डित, विशेष  कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों से अब सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ और उच्च वर्ग के अधिकारियों को अधिक मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए शनि प्रेरित करेंगे और गलत लोगों की पहचान होगी न्याय पालिका शक्त होकर निर्णय कारक होगी।
पूर्व 5 वर्षों में किये गये ज्योतिष आंकलन का विवरण :-पिछले 2020 से -2023 वर्ष के राशि फल में उपरोक्त भविष्यफल का आकलन किया गया था जिसमें 29 - 09_
- 2020 से राहु केतु का परिवर्तन 11 माह में  शहर को मिलेगी पानी समस्या से निजात  {नवम भाव धार्मिक कार्य, न्यास, जल परिवहन का है। शिवपुरी कुण्डली में नवम भाव में केतु के होने से पानी की समस्या बनी रहती है। न्याय पालिका का अड़ियल ओर जिद्दीपन स्वभाव इस योजना में प्रजा को संकट और समस्या देता है। सरकारी उपक्रम उपभोक्ता की अनदेखी करते हैं। राहु केतु का राशि परिवर्तन 29- 09- 2020 से 11 माह में शहर को पानी की समस्या से मिलेगी निजात। 
2023 में बुध का अंक प्रभावी होने से डॉ विकासदीप शर्मा मंशापूर्ण ज्योतिष 9993462153, 9425137382 के अनुसार 2023 में  किसी विशेष वर्ग के व्यक्तित्व को राजनीति में शहर का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा जिसमें सामाजिक लोगों की  महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
निवेदन  :-- उपरोक्त भविष्यफल, कथन, शास्त्र अनुसार फलित ग्रहो की गौचर गणनाओ के आधार पर की जाती है। किसी भी प्रकार की व्यक्ति विशेष का विवरण नही किया जाता है। ज्योतिष केवल एक ग्रहो की चाल के अनुसार उनके स्वभाव के अनुसार आंकलन है। जिसको हम कभी भविष्यवाणी नाम नही देते है। हमारा प्रयास मेदिनी ज्योतिष अनुसार जैसे भारत की कुण्डली पर विद्वान वर्ग अपना फलित आंकलन निकालते हैं उसी तरह हमने भी 2008 से निरंतर शिवपुरी की जन्म कुण्डली ओर उसके नाम आधार पर अंक ज्योतिष ओर गृह गौचर अनुसार अपना आंकलन निकालते हैं। उस आंकलन को पूर्ण करना ईश्वर ओर गुरु की कृपा से संभव होता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129