Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा एक संकल्प है 29 की 29 सीटें मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते

मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा उत्साह देखते ही बन रहा है। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल भी तेज हो गई है। इस बीच भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नेहरू नगर के नया बसेरा में लाड़ली बहनो से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके साथ खाना खाया। इस दौरान उनके साथ दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी भी थे। अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली नहीं कल बुधवार को छिंदवाड़ा जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तैयारी शुरू करना है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों विधानसभा सीटें हार गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा एक संकल्प है 29 की 29 सीटें  मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते और श्रीमान नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री जी, जो हमारे नेता हैं उनके गले में 29 कमल की माला डालकर संपूर्ण बहुमत यहां पर भारतीय जनता पार्टी की मिले और वह फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। बता दें प्रदेश में अभी 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा और छिंदवाड़ा की एक मात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। 
हार के बाद कांग्रेस सवाल उठाती हैं
ईवीएम पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर कांग्रेस कैसे जीत गई। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस सवाल उठाती हैं। 









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129