शिवपुरी। कपड़ा व्यापार संघ शिवपुरी ने एक बार फिर मिसाल पेश की हैं। रविवार यानी छुट्टी का दिन, ऊपर से सीजन का पहला घना कोहरा यानी रजाई में पकोड़े खाकर चाय पीने का मौसम लेकिन व्यवसाई संघ ने हरगिज ऐसा नहीं किया बल्कि बीते कुछ दिनों से जिस वस्त्र वितरण की उन्होंने तैयारी की थी। उसी प्लान के अनुरूप अपने अपने घरों से निकल पड़े। एक बस से सभी ने साथ में सफर शुरू किया फिर जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण कर डाला। इस तरह
रविवार 24 दिसंबर 2023 को शिवपुरी के सभी कपड़ा व्यापारी भाईयों के सहयोग के द्वारा आदिवासी बस्तियों में शीत ऋतु में पहनने हेतु उपयोगी वस्त्रों का वितरण किया गया। सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी यशवंत जैन जी के नेतृत्व में कपड़ा व्यापार संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिवपुरी के सभी कपड़ा व्यापारी भाइयों से शीत ऋतु में पहनने हेतु उपयोगी वस्त्रों को इकट्ठा किया एवं कई व्यापारी भाइयों ने नगद राशि से भी अपना सहयोग प्रदान किया।
इस ग्राम से की गई शुरुआत
वस्त्र वितरण हेतु सर्वप्रथम *बीलवरा खुर्द* में आदिवासी बस्तियों में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इसके पश्चात *भैंसदा,* *परासिरी, लोकरी एवं उपसिल* गांवों में पहुंचकर वहां की आदिवासी बस्तियों में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जब छोटे छोटे बच्चों ने गर्म कपड़े देखे तो उनके चेहरे खिल उठे।
इनकी रही भागीदारी
इस पावन कार्य में कपड़ा व्यापार संघ के सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी यशवंत जैन, अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, महामंत्री दीपक* *हरियाणी, सह सचिव विवेक मंगल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ,वरिष्ठ सदस्य के के मामा एवं विवेक पाठक, सक्रिय सदस्य टिंकल ,नवीन भंसाली, एवं महेंद्र गुप्ता* के द्वारा* गांव गांव में गरीब बस्तियों में जाकर वस्त्र वितरण में अपना अमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें