शिवपुरी नगर पालिका ने आज परिषद की बैठक बुलाई थी इस दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाख रूपए अलग से देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस राशि के संबंध में उनकी चर्चा सीएम मोहन यादव से हो चुकी है। आज की परिषद की बैठक में 21 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें से 20 बिंदुओं को स्वीकृति मिली। जिसके तहत जल्द ही शहर में कार्य शुरू किये जाएंगे।
परिषद की बैठक में नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि रामजी व्यास ने कहा कि उनके वार्ड क्रमांक 26 में उनकी पत्नी सरोज व्यास भाजपा से पार्षद हैं। इसके बावजूद उनके वार्ड में एक लाख रूपए तक का काम नहीं हुआ है। यह सब नगर पालिका के भ्रष्ट कर्मचारियों की बदौलत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि वह समय में ऐसे कर्मचारियों को जेल की हवा खिलवाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में आज भाजपा पार्षद विजय शर्मा बिंदास और पार्षद सुधीर आर्य के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
बैठक के दौरान पार्षद मट्टू खटीक को एक नपा कर्मचारी अब्दुल्ला डॉन से पीने के लिए पानी मांगना महंगा पड़ गया। पानी मांगे जाने से भड़के नपा कर्मचारी अब्दुल्ला डॉन ने पार्षद के साथ बदतमीजी कर दी। यह देख तत्काल पार्षद द्वारा इसका विरोध किया गया। इसके बाद नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने तत्काल नपा कर्मचारी अब्दुल्ला डॉन को निलंबित कर दिया। नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि आज बैठक में 21 बिंदुओ पर चर्चा हुई इसके बाद 20 बिंदुओ पर सभी पार्षदों द्वारा स्वीकृति दी गई। आज लिए गए फैसलों में आशा कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट किया गया है और पानी के ठेकेदार पर भी ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें