जानकारी उन ग्रामीणों ने दी जो सरबानी के जंगल में गए थे। जहां उन्हें एक तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई दिया था। उन्होंने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी। रेंजर श्रुति राठौर के अनुसार तेंदुए के शव का पीएम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मौत एक दो दिन पहले हुई है। तेंदुए की मौत की वजह प्रथम दृष्ट्या दो तेंदुए के बीच हुई आपसी लड़ाई की वजह से हुई है। उसके शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। असल वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें