Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: जीतू पटवारी MP कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया

शनिवार, 16 दिसंबर 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। बीजेपी की तर्ज पर ओबीसी, आदिवासी और ब्राह्मण नेताओं को कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चौथी बार के विधायक उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि भिंड के अटेर से विधायक हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने इस चुनाव में शिवराज सरकार में मंत्री रहे अरविंद भदौरिया को हराया था। सिंघार झारखंड- गुजरात चुनाव में सह प्रभारी रह चुके हैं। जीतू एलएलबी पास हैं। पूर्व मंत्री व किसान नेता हैं। मालवा- निमाड़ में कांग्रेस के युवा ओबीसी चेहरा हैं। राहुल गांधी के करीबी हैं। कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। इस बार राऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए। 
कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं पटवारी
नवंबर 1973 में जन्मे जीतू पटवारी पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा सीट से विधायक बने थे। वे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी रह चुके हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
पटवारी ने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता, लेकिन तीसरी बार 2023 के विधानसभा चुनाव में पटवारी को हार का सामना करना पड़ा है। वे प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर उच्च शिक्षा, युवा और खेल मामलों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जीतू पटवारी इंदौर के राउ से विधायक रहे हैं। वे इस बार चुनाव हार गए। पटवारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग से आते हैं।
उमंग सिंघार को जानिए
48 वर्षीय ग्रेजुएट उमंग गंधवानी से चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। दो बार लोकसभा प्रत्याशी रहे। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। इस बार वे 22119 वोटों से विधानसभा चुनाव जीते हैं। उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी सीट से विधायक हैं। वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। सिंघार भूतपूर्व उप मुख्यमंत्री जमुना देवी के भतीजे हैं।
हेमंत कटारे से मिलिए
38 वर्षीय ग्रेजुएट हेमंत पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। अटेर सीट से 2013 में विधायक बने। 2018 का चुनाव हारे। पिता अटेर सीट से 4 बार से विधायक और मप्र सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। इस बार वे शिवराज सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया को हराकर विधायक बने। हेमंत कटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129