Governor MP श्री मंगुभाई पटेल जी ने आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डॉ. Dr Mohan Yadav को मुख्यमंत्री तथा श्री Jagdish Devda एवं श्री Rajendra Shukla को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीJ.P.Nadda की गरिमामयी उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।
शपथ लेते ही महाकाल पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के पहले हनुमान दर्शन किए और बाद में डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन किया। महाकाल दर्शन के बाद यादव अपने कामकाज की शुरुआत करेंगे।
नए CM के महाकालेश्वर मंदिर आगमन पर गर्भगृह और नंदी हॉल को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया। पहली बार किसी मुख्यमंत्री के लिए मान सरोवर से नगाड़ा गेट तक रेड कार्पेट बिछाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें