Responsive Ad Slot

Latest

latest

शिवपुरी जिले के 7 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल क्रीडा प्रतियोगिता हिसार, हरियाणा में 
*शिवपुरी के 7 खिलाड़ी करेंगे मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व
शिवपुरी। 67वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19बालक /बालिका हैंडबॉल क्रीडा प्रतियोगिता दिनांक 5 से 9 जनवरी तक(हिसार),हरियाणा आयोजित होगी.इस प्रतियोगिता में 37 सदस्सीय दल बालक/बालिका 3 जनवरी को हिसार के लिए प्रस्थान करेगा.मध्यप्रदेश की इस टीम में शिवपुरी जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है.जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे बताया कि हिसार, हरियाणा में 5 से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक/बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के 7 खिलाड़ी भाग लेकर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
*शिवपुरी जिले से मध्यप्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी* भावना रजक,रोहन यादव,सुजल
रघुवंशी,गौतम रघुवंशी,शिवकुमार रावत,राजकुमार कुशवाहा एवं कु.दीपिका यादव.
टीम का दल प्रबंधक चंद्रशेखर बेमटे जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवपुरी को नियुक्त किया गया है.यादवेंद्र चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी)बालक वर्ग के कोच एवं बालिका वर्ग में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बीआरसी बदरवास अंगद सिंह तोमर को कोच नियुक्त किया गया है.विनय सिंह रावत एवं बृजनी बैरागी मंडला को मध्यप्रदेश टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है.जिले के इन 7 खिलाड़ियों के चयन होने पर जगदीश मकवाना प्राचार्य फिजिकल,महेंद्र सिंह तोमर पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी,बसंत शर्मा,अशोक शाक्य,बृजमोहन चाहर विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी पोहरी,शिवनाथ सिंह,नीरज सरैया,अजय बाथम,संजीव पांडे,सदाशिव भार्गव,पवन शर्मा,प्रदुमन भार्गव,दीपक माझी,अभिषेक श्रीवास्तव,पूजा बीजोले,राघवेंद्र सिंह रघुवंशी,संस्कार मिश्रा,घनश्याम जाटव,रज्जाक खान,सुनीता ओझा एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.चयनित खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय कैंप का आयोजन शिवपुरी के पोलोग्राउंड पर पर किया गया.मध्यप्रदेश की टीम स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में हिसार,हरियाण में अपना प्रतिनिधित्व करेगी. मध्यप्रदेश दल 3 जनवरी को हिसार के लिए रवाना हुआ. बालिका वर्ग में अंगद सिंह तोमर को मध्य प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है एवं बालक वर्ग में यादवेंद्र सिंह चौधरी कोच होंगे.










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129