
धमाका ग्रेट: समाजसेवी संस्था दाऊ महाराज सेवा संस्थान पिपरौआ कलां की ओर से कंबल वितरण किए गए
शिवपुरी। दान से महान कोई दूजा कार्य नहीं, दान करने से मन को जो शांति मिलती है उसका कोई मुकाबला नहीं। भीषण सर्दी में कई लोग, संस्थाएं दान पुण्य में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में समाजसेवी संस्था दाऊ महाराज सेवा संस्थान पिपरौआ कलां की ओर से कंबल वितरण किए गए। नगर के हनुमान मंदिर माधव चौक, वृद्ध आश्रम, मां राज राजेश्वरी मंदिर आदि पर जरूरतमंदों को कंबल दान किए। इस टीम में सेवाकार्य दीपक राजोरिया, अरविंद समाधिया, आकाश शर्मा, अरविंद धाकड़, नरोत्तम धाकड़, मुकेश राठौड़, कृष्णा राजोरिया (शिबू) ने किया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें