Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: द ग्रेट सिंधिया ने हनुमान मंदिर में देखी लाइव प्राण प्रतिष्ठा, की पूजा

सोमवार, 22 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसे केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के हनुमान मंदिर में  बड़ी स्कीन पर लाइव देखा। उन्होंने मंदिर में प्रवेश के साथ ही भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण जी के मंदिर में उनकी पूजा की। पास में हनुमान जी की भी पूजा की। फिर अयोध्या से लाइव जुड़े रहे।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने के बाद पीएम मोदी को लाइव सुना गया।
उन्होंने बड़ी स्क्रीन के साथ साथ छोटे परदे यानि मोबाइल का भी सहारा लिया जब जब नेटवर्क इशू सामने आया। खास बात ये हैं की मुख्य कार्यक्रम करीब तीन घंटे चला इस  दौरान सिंधिया पूरे समय मंदिर में ही मोजूद रहे। इस दौरान मंदिर राम नाम के जयकारों के साथ गुंजता रहा। मंदिर में हिंदू, मुस्लिम और अन्य धर्म के गुरु पंडित अरुण शर्मा, शहरकाजी वली उद्दीन, पंडित जी मंशापूर्ण आदि मोजूद थे जिनको सिंधिया ने शॉल, नारियल भेंट किया।
माधव चौक मंदिर पर सुंदरकांड के नियमित कलाकार भी सिंधिया से मिले।  
उनके साथ विधायक देवेंद्र जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, कलेक्टर रवींद्र कुमार, एसपी रघुवंश सिंह, राकेश जैन आमोल, कपिल भार्गव, हरवीर सिंह, विजय शर्मा, नीरज तोमर, आकाश शर्मा, भानु दुबे,
डॉक्टर सुखदेव गौतम, सतीश शर्मा, विपुल जेमनी , मुन्ना लाल कुशवाह, जितेंद्र जैन गोटू, रमन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पत्रकार अनुपम शुक्ला, विपिन शुक्ला, ऋषि शर्मा, ब्रज दुबे, नरेंद्र शर्मा, संजीव बंझल, तेजमल सांखला, कैट के सौरभ सांखला सहित बड़ी संख्या में लोग मंदिर में अंदर मोजूद रहे। 
जगह-जगह हुए भंडारे-सड़कों पर उतरा जनसैलाब
आज राम मंदिर की प्रतिष्ठा पर हर गली मोहल्ले को सजाया गया था। शहर के चौक चौराहों को भगवामय कर दिया था। शहर के करीब आधा सैकड़ा से अधिक भंडारे आयोजित किये गए। आज शहर की सड़कों सैलाव उमड़ पड़ा था।आज शहर में जगह जगह डीजे, बैंड आदि लगाए गए थे। जिन पर राम भक्ति के मधुर गीतों को को बजाया गया। शहर का हर मंदिर फूलों से सजा हुआ था। सभी मंदिरों पर आज सुबह से ही अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। बता दें कि आज देर शाम शहर में दीप उत्सव भी मनाया गया। दिवाली की तर्ज पर आतिशबाजी चलाई गई। घरों को रोशनी से नहलाया गया। 
 जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन
 आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। आज पूरे विश्व में भारतीय इस क्षण का इंतजार कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हमारे हिंदू संस्कृति को पुनः स्थापित करने का प्रतीक है। आज न केवल अयोध्या में बल्कि पूरे देश भर में उत्सव का माहौल है।
यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में कार्यक्रम में कही। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया। अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। इसके अलावा पूरे जिले भर में मंदिरों एवं अन्य स्थलों पर जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए।
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हजारों वर्षों पहले आक्रमणकारियों ने हमारी संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया था अब उसी पुरातन हिंदू संस्कृति को जीवंत किया जा रहा है। हमारे संस्कार और संस्कृति भव्य रूप धारण कर रहे हैं। राम मंदिर बनने के इंतजार में कई वर्ष लगे हैं। इस अभियान में कई राम भक्त सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत माता के अनेक पुत्र पुत्रीयों ने हिस्सा लिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपना संकल्प बनाया और आज यह राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। आज पूरे देश में उत्सव सा माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129