घायल युवक के हाथ में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान घायल युवक ने चुप्पी साधे रखी, मामला पैसों के विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है। देहात थाना पुलिस ने ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि कर्मवीर जाट का उसके हरियाणा के रहने वाले प्रवीण जाट के साथ 80 लाख के लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चैक बाउंस प्रकरण अशोक नगर के न्यायालय में चल रहा था। इस मामले में अशोकनगर पुलिस प्रवीण जाट को हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई थी।
7 जनवरी को अशोकनगर पुलिस ने प्रवीण जाट को न्यायालय में पेश किया था। 8 जनवरी को प्रवीण जाट के हरियाणा के रहने वाले दोस्त दीपेंद्र जाट और उसकी प्रेमिका साक्षी जाट ने अशोकनगर पहुंचकर प्रवीण की जमानत न्यायालय से कराकर कार में सवार होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में लौटते वक्त कर्मवीर जाट में गोली मार दी गई। देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि कार के नंबर के आधार पर भागते तीनों लोगों को राउंड-अप कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें