Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: कला एवं संस्कृति के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों को लेकर दीपक तोमर दिल्ली में सम्मानित

सोमवार, 29 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर, 28 जनवरी कला एवं संस्कृति के विकास हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे हैं कार्यों हेतु उदभव के सचिव एवं चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर को मेडिवेस  फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा आयोजित एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉक्टर के के तलवार द्वारा पद्मश्री जवाहरलाल कॉल, पद्मश्री दया प्रसाद सिन्हा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विश्व प्रसिद्ध सनातन विभूति रामलाल माधव लाल पटेल (गुजरात ) की गरिमा में उपस्थिति में चैंपियन ऑफ चेंज का सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्री नरेश बंसल एवं जी एल ए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर दुर्ग सिंह चौहान उपस्थित रहे।दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में शनिवार देर सांयकाल मेडिवेस फाउंडेशन दिल्ली द्वारा सामाजिक एवं स्वास्थ्य के संबंध में आयोजित "एक दशक का भारत तथा अगले पांच वर्षों की संभावना" विषय पर आयोजित शिखर सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कर करने वाले 21 व्यक्तियों का चयन नेपाल उत्तर प्रदेश बिहार, दिल्ली असम, कर्नाटक, पंजाब, गुजरात एवं मध्य प्रदेश से किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। 
उदभव के अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र मुदगल, आलोक द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, चेतना मंच के संरक्षक बृजेश यादव, बृज किशोर, दीक्षित,पी एस कुशवाहा, बालकृष्ण शर्मा, सुरेश वर्मा, मूलचंद रसैनिया, जगदीश गुप्त, रामचरण गुर्जर आदि ने दीपक तोमर को बधाई दी है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129