Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: देश के युवाओं का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान : धर्म गिरी गोस्वामी

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। हर साल 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, ये दिन इसलिए खास हैं क्योंकि इस दिन स्वामी विवेकानन्द का जन्म हुआ था। विवेकानंद के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में ग्राम। कुंवरपुर में समुदाय में युवा संवाद का आयोजन शक्ती शाली महिला संगठन द्वारा किया गया इसमें प्रोग्राम के संयोजक धर्म गिरी गोस्वामी ने कहा की स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को कलकत्ता में एक कुलीन कायस्थ परिवार में हुआ था। स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन के मौके पर उनके अनमोल विचारों को याद करने के लिए और उनसे प्रेरणा लेने के लिए हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के युवाओं का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अक्सर अपने भाषण में कहते हैं कि हमारे युवा सशक्त होंगे तो हमारा देश शक्तिशाली बनेगा। प्रोग्राम में युवा विनोद कुमार गिरी ने कहा की युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करने के लिए ही 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद अपने आदर्शों और विचारों के लिए देश और दुनिया में जाने जाते हैं। स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया भाषण आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है, जहां उन्होंने भारत और सनातन धर्म को गहराई से बताया था। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं जिसकी वजह से इस दिन को युवा दिवस के नाम में जाना जाता है। प्रोग्राम में करण सिंह लक्ष्याकार  ने कहा की राष्ट्रीय  युवा दिवस को मनाने की शुरूआत UNO द्वारा साल 1984 में हुई थी, भारत में इस दिन को मनाने की शुरूआत 1985 में हुई। इस दिन को मनाने का मकसद युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करना है। युवा हमारे देश की शक्ति हैं, अगर देश का युवा तबका विवेकानंद के विचारों पर चलेगा और उनके विचारों से प्रेरणा लेगा तो हमारा देश शक्तिशाली बनेगा। प्रोग्राम में युवा दिवस 2024 की थीम  के बारे में महिला समाजिक कार्यकर्ता जादौन ने बताया की राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम है इट्स ऑल इन योर माइंड मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। अगर आप कुछ करने की थान लें तो कोई काम भी आपके लिए मुश्किल नहीं होता। युवा इंटर्न ने कहा की  युवा दिवस पर बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में और उनके अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है। युवा जो चाहे वो कर सकते है बस उनको अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी होगी प्रोग्राम में समुदाय की सुपोषण सखी नर्मदा शाक्य, कमलेश ममता सिंह ने भी अपने विचार रखे एवम इस अवसर पर शक्ती शाली महिला संगठन की पूरी टीम। उपस्थित थी।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129