Responsive Ad Slot

Latest

latest

नवोदय विद्यालय में विधायक रमेश खटीक ने किया ध्वजारोहण, अन्य भी हुए आयोजन

शनिवार, 27 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
नरवर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
नरवर।  नरवर में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया नरवर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण शिवहरे  द्वारा बताया गया कि 75 वा गणतंत्र दिवस आज कन्यशाला प्रांगण में मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से नरवर तहसीलदार अमित दुबे सीईओ जनपद पंचायत नरवर ए पी प्रजापति  संकुल प्राचार्य     नत्थी सिंह तोमर एवं  सी एम राइज विद्यालय की प्राचार्य धनीराम कुशवाहा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरवर जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रियंका गौरव पाल संदीप महेश्वरी गोपाल बघेल मंडल अध्यक्ष भाजपा  कमलेश रावत उपस्थित  रहे।
छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रथम पुरस्कार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं द्वितीय पुरस्कार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय पुरस्कार सी एम विद्यालय को प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में नरवर तहसीलदार अमित दुबे द्वारा तहसील प्रांगण व मंडी प्रांगण में ध्वजारोहण  किया गया नरवर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मंजू लता चतुर्वेदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया हाई स्कूल विद्यालय भीमपुर में दामोदर कुशवाहा द्वारा प्राथमिक विद्यालय टुकी में मनोज शर्मा द्वारा किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय, पनघटा, नरवर में 75 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य आर कृष्णा ने बताया, कि  मुख्य अथिति करेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवम स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। सर्वश्रेष्ठ परेड का परुस्कार एन सी सी तथा अरावली सदन, द्वितीय परुस्कार नीलगिरी व उदयगिरि सदन को प्रदान किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों को परुस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जीतेन्द्र पाटीदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, अभिभावक, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (संवाद मित्र मनोज शर्मा की रिपोर्ट)










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129