Responsive Ad Slot

Latest

latest

शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शाला समय परिवर्तन का जारी किया आदेश, देखिए

सोमवार, 8 जनवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शाला समय परिवर्तन का जारी किया आदेश। जिसमें प्रमोद सिंह उप सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और डीईओ को लिखा हैं की प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 27.12.2023 के अनुकम में राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित करता है:-
1.1 ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं ये प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे।
1.2 दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रात 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे।
1.3 ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10.30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।
2/ कक्षा 6 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129