लाखों कांग्रेसी भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे अयोध्या
सोनिया गांधी को मिले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के आमंत्रण को ठुकराने वाले सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि जो राम में श्रद्धा रखते हैं वह सभी परिवार भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे। भगवान राम की जो भावना है वह सर्व विदित है राम और भारतवर्ष एक है और जो हिंदू धर्म को मानने वाले जो एक विश्वास है भरोसा है वह
अंतरात्मा की बात है एक विश्वास की बात है और मैं मानता हूं कि जैसे मैं हूं, मैं हिंदू रीति रिवाज हिंदू पद्धति से अपना जीवन यापन करता हूं। ऐसा आप लोग भी करते हैं ऐसे हमारे परिवार के हजारों लोग करते हैं 100% कांग्रेस के परिवार के लोग जो राम में विश्वास रखते हैं। वे परिवार के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन भी करेंगे और भगवान से प्रार्थना भी करेंगे। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राम की भावना का हमारा हमेशा से विश्वास है लेकिन राम और धर्म से राजनीति का वास्ता नहीं होना चाहिए। आपके जीवन स्तर से आपके जीवन के आर्थिक आधार पर आपके जीवन के परिवार के पारिवारिक दृष्टिकोण में क्या बदलाव आर्थिक दृष्टि से आए इस पर राजनीति का
भरोसा होना चाहिए।
हमारे मध्य प्रदेश से लाखों कार्यकर्ता एक साथ अयोध्या जाएंगे लेकिन जब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। हम भगवान से दर्शन करने के लिए जा रहे उनसे प्रार्थना करने के लिए जा रहे हैं उनसे अपने जीवन में एक शांति की स्वरूप बने। जिससे हम समझ में अच्छा करें इसके लिए ईश्वर के पास जाते हैं कि भगवान राम के मंदिर में हम सब जाएंगे बार-बार जाएंगे, हर बार जाएंगे एकत्रित होकर जाएंगे। एक लाख से अधिक कांग्रेसी जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें