शिवपुरी। शहर में 18 फरवरी को ताबड़तोड़ शादी समारोह थे। इसी दौरान फिजिकल थाना अंतर्गत छत्री रोड़ पर आयोजित एक शादी समारोह में हर्ष फायर करने से रोकने को लेकर बारातियों में विवाद हो गया। जिसे रोका उसे इतना गुस्सा आया की उसने अन्य दो बारातियों में गोली मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बीती रात फिजिकल थाना क्षेत्र के छत्री इलाके में भंवर सिंह कुशवाह के यहां बारात आई थी। इस बारात में भरत पंडित ओमप्रकाश और मानसिंह भी शामिल हुए थे। इसी दौरान जब टीका चढ़ रहा था तभी भरत पंडित ने अपनी रिवॉल्वर से हर्ष फायर किया जिसका ओमप्रकाश और मानसिंह ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और भरत को इतना गुस्सा आया की उसने विरोध करने वाले दोनों ओमप्रकाश और मानसिंह पर फायर झोंक दिए जिससे दोनों घायल हो गए। गोली ओमप्रकाश के कंधे को छुती हुई मानसिंह के सीने में जा लगी जिससे दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मानसिंह को पहले जिला अस्पताल उसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर भरत पंडित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें