भोपाल। प्रदेश की पूर्व खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी पूजनीय अम्मा महाराज श्रीमंत विजया राजे सिंधिया का एक फोटो ट्वीट किया है। जिसके साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने विचार भी साझा किए हैं। उस फोटो में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपई, लालकृष्ण आडवाणी जी भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन खास बात ये हैं की पीछे दिखाई दे रहे भारत के नक्शे पर कल्पना अनुसार पूरे देश में कमल खिलने का पूर्वानुमान हैं, जिसे वर्तमान से जोड़ते हुए श्रीमंत यशोधरा राजे ने ट्वीट किया है की......
कमलेव जयते!
2024 के ऐतिहासिक लोकसभा चुनाव के बाद इस चित्र के संकल्प को पूरा करते हुए हम पूरे देश में कमल खिलाएंगे।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत बनाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें