Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Ghazal Singer Pankaj Udhas Death मुंबई। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। गजल की दुनिया का बड़ा नाम रहे पंकज के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर गाने दिए। नाम फिल्म की गजल चिट्ठी आई है आज भी जोरदार हिट हुई। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर उनकी बेटी नायाव उधास ने दी।
गजल गायक की मौत की खबर उनकी फैमिली के साथ ही फैंस के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं है। हर किसी ने सोशल मीडिया पर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पंकज उधास के निधन का कारण उनका लंबे समय से बीमार होना बताया जा रहा है। उनका निधन 26 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129