Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: सेवानिवृत्त पर प्राचार्य अजमेर सिंह को दी विदाई

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शासकीय हाईस्कूल खोरघार के  प्राचार्य भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख व मप्र राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव गत दिवस सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर बीएमएस की आनुषंगिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि खोरघार हाईस्कूल प्राचार्य अजमेर सिंह यादव की प्रथम नियुक्ति पिछोर के मलावनी विद्यालय में हुई उसके बाद सिरसौद विद्यालय में पदस्थ रहे। वही उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, छावनी विद्यालय क्रमांक 1 व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का दायित्व भी सम्भाला है। इसके अलावा  मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व जिला सचिव भी रहे है। सेवानिवृत्त होने पर भारतीय मजदूर संघ व मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, पेंशन संघ के रमेश चंद शिवहरे, दिलीप शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, , गोविंद शर्मा, सतीश श्रीवास्तव, केएस माथुर, मुकेश आचार्य, शत्रुधन सिंह तोमर, अनुज गुप्ता, गजेंद्र यादव, हरभजन कौर, मंजू धाकड़, राजेश कुशवाह ने शॉल श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
फोटो कैप्शन 
श्री यादव को सम्मानित करते पदाधिकारी।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129