Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: अगली साल और बड़ा आकार लेगी जिला स्तरीय सांसद ग्रामीण खेल प्रतियोगिता, कुश्ती होगी शामिल, सितोलिया पर हाथ आजमाने के बाद कहा द ग्रेट सिंधिया ने, सुनिए

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को शिवपुरी आए। निर्धारित समय से कुछ देर बाद शिवपुरी आए द ग्रेट सिंधिया का जगह जगह स्वागत किया गया। नगर को आतिशी ढंग से सजाया गया। आते ही आप पोलो ग्राउंड पहुंचे यहां बीते दिनों से जिला स्तरीय राज्य सभा सांसद ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। आज उसके विजेताओं को पुरस्कृत किया जाना था।
हर खिलाड़ी से मिले बढ़ाया हौंसला 
द ग्रेट सिंधिया आते ही नौ तरह की प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों के बीच पहुंचे। परिचय प्राप्त करने के साथ उन्होंने प्रत्येक मुकाबला मैदान के बीच बैठकर देखा। रस्सा कशी, कबड्डी, सितोलिया, गुल्ली डंडा, मैराथन दौड़, कराते आदि कुल नौ खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सिंधिया ने कराते की एक छोटी खिलाड़ी को गले में बाहें डालकर खूब लाड किया और फोटो भी खींचवाया। 
जब खेली द ग्रेट सिंधिया ने सितोलिया
हमने आपको कल ही बताया था की द ग्रेट सिंधिया लोगों के दिल जीतने में माहिर हैं। कोई मोका हाथ से नहीं जाने देते। आज भी जब उन्होंने शिवपुरी में हिलोर लेते खिलाड़ियों के उत्साह, उमंग को देखा तो खुद भी बच्चे बनकर सितोलिया खेलते दिखाई दिए।
(ये देखिए कुछ इस अंदाज में हरफन मौला द ग्रेट सिंधिया ने खेली सितोलिया।) जैसे ही सितोलिये पर द ग्रेट सिंधिया ने निशाना साधा सामने के पत्थर ताश की तरह बिखर गए। जिसे देखकर लगा की सिंधिया आने वाले लोक सभा चुनाव में शिवपुरी गुना से सामने आने वाले किसी भी प्रत्याशी की इस बार यही हालत करेंगे।
अगली बार कुश्ती भी होगी
इस बार पहली दफा सांसद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शिवपुरी, ग्वालियर में हुआ। द ग्रेट सिंधिया ने कहा की प्रधान मंत्री जी की मंशा हैं की खेल ग्रामीण स्तर तक आयोजित किए जाएं जिससे चुनकर आने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने का मोका मिले। इसी मंशा से अब हर साल सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसे सात दिन और प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किया जायेगा। साथ ही कुश्ती भी शामिल की जायेगी। उन्होंने फिरकी लेते हुए कहा की राजनीति में तो कुश्ती होती रहती हैं लेकिन खेल में भी आवश्यक हैं। उन्होंने हर दिन के खेल में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने की बात कही। उन्होंने पोलो ग्राउंड के जीर्णोधार का भी इशारा किया और कहा की ये मैदान चारो और से तब तक कवर्ड कर लिया जाएगा।

(सुनिए क्या कहा द ग्रेट सिंधिया ने खिलाड़ियों के बीच)


ये रहे आयोजन के शिल्पी
जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में खेलों के आयोजन में जिला प्रशासन ने सहयोग किया। Dfo सुधांशु यादव, डीपीसी विवेक श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, सीएमओ केएस सगर, जिला खेल अधिकारी के के खरे ने पूरे आयोजन की सफलता सिद्ध की। साथ ही कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजू बाथम, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, बीजेपी नेता और आयोजक खेल हरवीर सिंह रघुवंशी, सिंधिया कार्यालय के मीडिया प्रभारी कपिलभार्गव, एसपीएस स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर, पूर्व पार्षद आकाश शर्मा, संजय सांखला, युवा मोर्चा नवनीत सेन, विवेक उपाध्याय, छत्रपाल सिंह गुर्जर, जितेंद्र जैन गोटू, राकेश जैन अमोल , केशव सिंह तोमर, मुन्नलाल कुशवाह, कैट के प्रदेश पदाधिकारी पवन जैन  पीएस, विजय शर्म, सतीश शर्मा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल, रमेश बंजारा, डिंपल जैन, सीमा शिवहरे सहित अन्य लोग मौजूद थे। 










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129