Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: बाजार में हो रही धोखाधडी, महिलाओं का जागरूक होना जरूरी: आशा सिंह

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
ग्राहक पंचायत की महिला विभाग की जिला बैठक सपन्न
शिवपुरी 02 फरबरी 2024। बाजार में महिलाओं के साथ कई प्रलोभन और गलत जानकारियां देकर धोखाधडी की जा रही है। इससे महिलाओं को बचाने के लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। यह बात अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय महिला कार्य प्रमुख श्रीमती आशा सिंह ने जिला बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक में ग्राहक पंचायत के जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला शिवपुरी द्वारा “महिला जागरूकता बैठक” का आयोजन किया गया था। जिसमें सामाजिक क्षैत्र में सक्रिय महिलाओं का आमंत्रित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय महिला कार्य प्रमुख आशा सिंह रहीं व अध्यक्षता प्रांत सचिव लोकेन्द्र मिश्रा ने की । बैठक को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि देश अर्थ व्यवस्था से चलता है और इस अर्थ व्यवस्था का केन्द्र बिन्दु ग्राहक है। व्यापार जगत की समस्त योजनाओं का आधार भी ग्राहक ही है। इसके बावजूद बाजार से लेकर अस्पताल तक सभी जगह ग्राहक के साथ ही धोखाधडी की जा रही है। ग्राहक को शोषण से बचाने के लिए यूं तो उपभोक्ता अधिनियम 1986 और उसमें संशोधित कई प्रावधान है, लेकिन इसके बावजूद ग्राहक ठगे जा रहे। इसका बजह झूठे प्रलोभन और भ्रामक जानकारी है। जो ठगने वालों के द्वारा ग्राहाकों को दी जाती है। देश में ग्राहक के रूप में सबसे बडी आबादी महिलाओं की है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली बस्तुओं से लेकर सोने चांदी की खरीददारी महिलाओं द्वारा की जाती है। बाजार में महिलाओं को पक्के बिल न देकर, छूट का प्रलोभन देकर तथा अस्पतालों में भय दिखाकर लूटा जा रहा है। उनका शोषण किया जा रहा है। इससे बचाने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की महत्ती आवश्यकता है। 
बैठक में प्रांतीय सचिव लोकेन्द्र मिश्रा ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उददेश्य और कार्य करने की पद्धिति से महिला कार्यकर्ताओं को अवगत् कराया। 
बैठक में महिला कार्य जिला प्रमुख उमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष  जितेन्द्र रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, सचिव दाताराम प्रजापति, मीडिया प्रमुख पत्रकार मोहन विकट, उपाध्यक्ष आरटीआई एक्टिविस्ट हरवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पत्रकार बीरेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष तुलसी नामदेव, उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा साधना गुप्ता, विधा तिवारी, शायरा सिद्धकी, निलोफर कुर्रेशी, योगिता झोंपे, सोनानी केवट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129