Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: खजुराहो नृत्य समारोह के कथक कुंभ की भागीदार करैरा की होनहार बिटिया वंशिका शुक्ला का कथक कुंभ "गिनीज बुक" में हुआ दर्ज

रविवार, 25 फ़रवरी 2024

/ by Vipin Shukla Mama
करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा की होनहार बिटिया वंशिका शुक्ला ने मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा 'खजुराहो नृत्य समारोह' के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 20 फरवरी, 2024 को 'कथक कुम्भ' में कथक नृत्य के रूप  में हिस्सेदारी की थी। यह विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि 'कथक कुम्भ' की इस अद्वितीय गतिविधि को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में दर्ज किया गया है। संस्कृति विभाग ने उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना दी है। शिव शेखर शुक्ला प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग, एन. पी नामदेव संचालक, संस्कृति विभाग के हस्ताक्षर से समारोह में बिटिया वंशिका को प्रमाण पत्र राजा मान सिंह संगीत महाविद्यालय ग्वालियर की प्राचार्य डॉ अंजना झा द्वारा देकर सम्मानित किया गया।वंशिका शुक्ला, नगर करैरा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अवधेश शुक्ला, की भतीजी तथा राजेश उर्फ मुन्नू शुक्ला की पुत्री है। बिटिया वंशिका की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों, परिजनों, पत्रकार बंधुओ ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129