Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: कलेक्टर रवींद्र ने सहरियाओं के आयुष्मान कार्ड न बनाने पर किया दो एएनएम को निलंबित, 5 सीएचओ को थमाए नोटिस

शुक्रवार, 1 मार्च 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी 1 मार्च 2024। सहरिया जनजाति के आयुष्मान कार्ड बनाने में रूची न लेने वाली दो एएनएम को कलेक्टर रवींद्र कुमार  ने निलंबित कर दिया है वहीं कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन ने खनियाधांना विकासखंड के पांच कम्प्यूनिटी हेल्थ आफीसर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है। जिसमें समुचित प्रतिउत्तर न दिए जाने पर सेवा समाप्ति का लेख किया गया है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनमन भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में जिसके तहत शतप्रतिशत सहरिया जनजाति के लोंगों आयुष्मान कार्ड बनाए जाने है। जिससे वह अस्वस्थ्यता की स्थिति में पांच लाख रूपए तक का निशुल्क उपचार प्राप्त कर सके। इस कार्यक्रम को कलेक्टर रविन्द्र कुमार चैधरी ने पहली प्राथमिकता पर लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों तक संवाद कर निर्देशित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी प्रतिदिन समीक्षा की गई है। इसके बावजूद आयुष्मान कार्ड अपेक्षा के अनुरूप नही बन सके। इस पर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चैधरी ने सख्त रूख अखतिया करते हुए सीएमएचओ शिवपुरी को लापरवाह कर्मचारियों के नाम चिन्हाकित कार्यवाही संस्थापित कराने के निर्देश दिए। 
ज्ञात जानकारी के अनुसार कलेक्टर शिवपुरी द्वारा कार्य में लापरवाही करने वाली करैरा विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बडौरा की एएनएम कृष्णा गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है निलंबन की अवधि में उनका कार्य स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिछोर रहेगा। इसी प्रकार खनियाधांना विकासखंड के उप स्वास्थ्य केन्द्र हरिनगर पर पदस्थ एएनएम अंजना सक्सैना को निलंबित कर दिया । निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा रहेगा। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन ने बताया कि कलेक्टर रविन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार खनियाधांना विकासखंड के कमालपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ कम्यूनिटि हेल्थ आफीसर सुश्री ममता मीना, रेडी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ दीपिका नागर, बुधोनराजापुर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ राजे कुशवाह, चमरौआ उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ शकुन्तला मौर्य, नयागांव उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ भरत लोधी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। नोटिस का प्रतिउत्तर सन्तुष्टि पूर्ण प्राप्त न होने पर सेवा समाप्ति का लेख सीएमएचओ द्वारा किया गया है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129