Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आ रहे राहुल गांधी, कांग्रेस कर रही जोरदार तैयारियां

शनिवार, 2 मार्च 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर रविवार को जिले में आयेंगे। इसके दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी अनेक तैयारियों में जुटी हैं। Pcc अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। वे खुद अपने हाथों से चाय बनाते दिखाई दे रहे हैं। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने भी जिले के प्रत्येक कांग्रेस नेता को साथ लेकर तैयारियां जारी रखी हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहित अग्रवाल ने बताया की सतनवाड़ा पर तोमर होटल के पास रुकने के बाद वे नगर में यात्रा निकालेंगे। फिर बदरवास के सेहरिया बाहुल्य ग्राम में रात्रि विश्राम करेंगे। 
चप्पे चप्पे पर होगी पुष्प वर्षा
वैसे तो शनिवार को आसमान से बारिश हो रही हैं। लेकिन रविवार को कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर बैनर पोस्टर से नगर को पाट दिया हैं इसके साथ जगह जगह अपने नेता का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह की ओर से जारी बयान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर 3 मार्च 2024 रविवार को दोप. 12 बजे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद श्री राहुल गांधी जी कल शिवपुरी नगर में पधार रहे हैं इस अवसर पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आम जनता जनार्दन उनका ऐतिहासिक स्वागत करने हेतु तत्पर और उत्साहित है इस दौरान यात्रा के मार्ग पर समस्त जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों की पंखुडियों एवं फूल फेंककर माननीय राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया जावेगा। जिन जगहों पर स्वागत हेतु कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। वे पार्टी के झंडे और फूल अपने साथ लेकर स्वागत करें यह जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने दी है।
ट्रैफिक होगा डायवर्ट
व्हीव्हीआईपी आगमन कार्यक्रम रूट डायवर्जन प्लान दिनांक 03.03.24.
//आमसूचना//
माननीय श्री राहुल गाँधी सांसद सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के जिला शिवपुरी में भारत जोडो न्याय यात्रा कार्यक्रम के प्रस्तावित होने से दिनांक 03.03.2024 को शहर डायवर्जन प्लान निम्नानुसार है।
1. सतनवाडा थाना क्षेत्र अन्तर्गत तोमर होटल कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए थाना सतनवाडा से हवेली होटल के मध्य डायवरर्जन रहेगा इस दौरान दोनो ओर के वाहनों को वनवे वन लेन से निकाला जाएगा।
2. शिवपुरी शहर में मुख्य कार्यक्रम स्थल रैली बाबू क्वार्टर से आरंभ होकर झाँसी तिराहा तक प्रस्तावित है इस दौरान शहर की ओर आने वाला यातायात ग्वालियर वायपास से, गुना नाका की ओर से आने वाला यातायात फतेहपुर रोड की ओर, पोहरी रोड से आने वाला यातायात अग्रसेन चौराहा से अस्पताल की ओर, अस्पताल चौराहा की ओर से आने वाला यातायात गाँधी चौक से मिर्ची बाजार की ओर, दो बत्ती चौराहा से आने वाला नीलगर चौराहा की ओर, फिजीकल थाने की तरफ से आने वाला विष्णु मंदिर की ओर
डावयर्ट किया जाएगा। शहर वासियों से अनुरोध है दोपहर 12.00 बजे से 03.00 बजे के मध्य उपरोक्त अनुसार डायवर्जन प्लान का उपयोग सुगम यातायात हेतु करें।
3. इस दौरान पूर्व में जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार समस्त भारी वाहन नोहरीकलां पुल से डायवर्टेट रहेंगें।
अतःशहर वासिसों को उपरोक्त जानकारी जागरूकता एवं जनहित में जारी की जाती है।
यातायात पुलिस शिवपुरी।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129