Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई

मंगलवार, 5 मार्च 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी मध्य प्रदेश की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी पर आज।पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 5 मार्च 2024 को अर्जुन सिंह जी की 13 बी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी ने अर्जुन सिंह जी  को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने गरीब झुग्गी झोपड़ी वालों को पट्टे एवं एक बत्ती कनेक्शन फ्री  दिए। उन्होंने सदा गरीब किसानों के हित में काम किया किसानों एवं गरीबों के लिए एक बत्ती कनेक्शन फ्री देने का काम किया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ जी ने अर्जुन सिंह जी के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष गण दिनेश वशिष्ठ, शिव प्रताप सिंह कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजकुमार शाक्य महेश शर्मा मनीष चंदोरिया अमृतलाल जाटव पवन शर्मा पवन यादव भगवान सिंह आदि उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129