मुंहबोली बहन के भात देकर लौट रहे थे वापस
जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरी गांव के रहने वाले शिक्षक लाखन सिंह यादव (55) चिलाबत गांव की रहने वाली उनकी परिचित पुष्पा शर्मा के साथ मुंहबोली बहन के यहां भात देकर लौट रहे थे। तब ही ये हादसा हो गया।
शिक्षक के पुत्र सुल्तान यादव ने बताया कि
उसके पिता मंगलवार की शाम 6 बजे घर से बमरा के लिए निकले थे। बमरा पहुंचने के बाद उनसे फोन पर भी बात हुई थी। उसके साथ उनकी एक परिचित महिला पुष्पा शर्मा और अन्य लोग भी थे, लेकिन रात में वह भात का कार्यक्रम खत्म होने पर पुष्पा के साथ बाइक से लौट रहे थे। बहुत देर तक जब वापस नहीं आये तो उनकी तलाश की। तब रात ढाई बजे उसके पिता और महिला पुलिया के नीचे बाइक सहित मिले।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें