*मैथिल ब्राह्मण झा समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
करैरा। मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति करैरा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में शिक्षा पर जोर दिया गया।मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा के मंदिर परिसर में समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज बंधुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया कार्यक्रम में मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल ओझा ने कहा कि इस तरह के समारोहों से समाज में आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि होली पर हम सभी लोग समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प लें और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति और उत्थान का आधार है।
समारोह में समाज सेवा समिति अध्यक्ष डाबोई झा ने होली मिलन समारोह में आपसी सद्भाव,भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक व रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक व आर्थिक विकास पर जोर देते हुए समाज को सशक्त बनाने में एकजुटता का आह्वान किया।
*खाटू श्याम बाबा के मंदिर निर्माण में समाज का सहयोग
मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति करैरा द्वारा नगर में खाटू श्याम जी के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए समाज बंधुओं द्वारा सहयोग से देने की घोषणा की गई और समाज द्वारा मंदिर निर्माण के लिए हरसंभव मदद की जाएगी करैरा के हजारों भक्तों की मंशानुरूप मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा का मंदिर निर्माण कराया जा रहा है।
*मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों का सम्मान
मैथिल ब्राह्मण झा समाज सेवा समिति करैरा का गठन सर्व समिति किया गया और चुनें गए पदाधिकारीयों का समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया गया मैथिल ब्राह्मण झा समाज अध्यक्ष डाबोई झा,संरक्षण समिति अध्यक्ष प्रेमनारायण झा, मन्दिर निर्माण कार्य अध्यक्ष भूरा झा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर दयाल ओझा,
सदस्य मुकेश झा सदस्य, रामस्वरूप झा
सदस्य कैलाश नारायण ओझा,
सदस्य अशोक ओझा, सभी नव निर्वाचित कार्यकारणी सदस्यों को रंग गुलाल एवम् मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें