Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर का प्रथम नगर आगमन, किया स्वागत

गुरुवार, 7 मार्च 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर का भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहे पर एक कार्यक्रम रखकर  स्वागत और अभिनंदन किया  कार्यक्रम में मंच संचालन रामहेत शर्मा जी द्वारा किया गया सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा जी भारत माता और हेगड़े जी को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया तत्पश्चात मंच पर विराजमान नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर को भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर  जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने शॉल व श्रीफल से उनका स्वागत बंधन अभिनंदन किया तत्पश्चात मंच पर विराजमान नवनियुक्त विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर तथा प्रदेश समरस्ता प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री अजमेर सिंह जी का स्वागत भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों द्वारा किया गया
इस अवसर पर अजमेर सिंह यादव जी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह शिवपुरी तथा ग्वालियर चंबल संभाग के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि शिवपुरी जिले से  मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश महामंत्री जैसा बड़ा दायित्व उनकी कार्य कुशलता वह संगठन के लिए उपलब्ध रहने को देखते हुए दिया गया है कुलदीप सिंह गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव ही संगठन द्वारा दिए गए दायित्व पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और भारतीय मजदूर संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे साथ ही भारतीय मजदूर संघ की इकाइयों का विस्तार जिले से लेकर ग्राम स्तर तक करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे शिवपुरी सदैव उनके हृदय में बसता है और बसता रहेगा नवनियुक्त विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय मजदूर संघ के दोनों जिलों शिवपुरी वह श्योपुर को प्रदेश में ही नहीं देश में भी प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर श्रीवास्तव सचिव अनुज गुप्ता गजेंद्र सिंह यादव कोषाध्यक्ष हरभजन कौर उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा कोषाध्यक्ष आर एस महादुले सचिव भगवान दास माहौर सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ अध्यक्ष के एस माथुर उपाध्यक्ष रामहेत शर्मा आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा महिला बाल विकास पर्यवेक्षक कल्याण संघ अध्यक्ष श्रीमती मंजू धाकड़ सचिव आशा दुबे कोषाध्यक्ष डिंपल खजुरिया नगर पालिका वर्कर्स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह जाट सचिव भीम सिंह जादौन ऑटो यूनियन अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया  स्वास्थ्य संघ जिला अध्यक्ष विवेक पचौरी सचिव इंद्र कुमार गुप्ता पटवारी संघ अध्यक्ष गोपाल प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष पेंशनर्स महासंघ सतीश चंद्र श्रीवास्तव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा शर्मा शोभा आहूजा रेखा शर्मा ज्योति शर्मा अर्चना बुंदेला सहित लगभग एक सैकड़ो लोग शामिल हुए।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129