उज्जैन की तर्ज पर हुआ आयोजन
शिवपुरी शहर की पहचान सिद्धेश्वर महादेव मंदिर है जहां हर साल महाशिवरात्रि बड़ी जोर-जोर से मनाई जाती है। इसी क्रम में यहां उज्जैन महाकाल की तर्ज पर शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धेश्वर महिला मंडल की पदाधिकारी रेखा उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी से हुई और गुरुवार की शाम यहां हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अनेक भक्त शामिल हुए।अन्य शिवालयों पर भी उमड़ी भीड़
नगर के मंशापूर्ण सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ हैं। सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ हैं।अनिल सेठ के निवास पर पारंपरिक आयोजन जारी
पायल बीड़ी परिवार के मुखिया स्वर्गीय अनिल सेठ ने हर साल महाशिवरात्रि मनाने की परंपरा शुरू की थी जिसे उनके बेटे विनायक सेठ ने जारी रखा हैं। आज शाम को भजन, कीर्तन, प्रसाद वितरण का आयोजन सत्यम, शिवम, सुंदरम सेठ स्टेट पर किया जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें