Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: ट्रैफिक पुलिस ने व्लैक स्पॉट खूवत घाटी व सतनवाडा पर की तेज रफ्तार वाहनों की चैकिंग, 14 वाहनों से 14000 रुपये जुर्माना वसूला

गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में घटित सडक दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं तेजगति से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। ट्रैफिक प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया की इसके तहत यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक अमन सिंह के निर्देशन में आज व्लैक स्पॉट खूवत घाटी व सतनवाडा पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की चैकिंग की गई। जिसमें 14 वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही कर 14000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। उक्त वाहन चालको को यातायात पुलिस द्वारा समझाईस दी गई कि वाहनो को नियंत्रित गति से चलाये एवं सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचे।
यातायात पुलिस शिवपुरी समस्त नागरिकों से अनुरोध करती है कि अपने वाहन नियंत्रित गति से चलाये एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग आवश्यक रुप से करे एवं यातायात नियमो का पालन करे। बता दें की शिवपुरी ग्वालियर फोरलेन पर अधिकतम 80 किमी की रफ्तार पर वाहन चलाया जा सकता हैं उसके ऊपर चालान होगा। 
यातायात पुलिस शिवपुरी ** हमारा ध्येय आपकी सुरक्षा**












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129