Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: 8 अप्रैल सोमवार को सोमवती अमावस है, भारत में दृश्य ना होने के कारण सूर्य ग्रहण मान्य नहीं : डॉ विकास दीप शर्मा

रविवार, 7 अप्रैल 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दिनांक 8 अप्रैल सोमवार को सोमवती अमावस है, भारत में दृश्य ना होने के कारण सूर्य ग्रहण मान्य नहीं है। ये कहना हैं जिले के ख्यातिनाम ज्योतिषाचार्य पंडित विकास दीप शर्मा का। श्री मंशापूर्ण ज्योतिष अनुसार ग्रहण काल का विवरण निम्नानुसार हैं। 
वर्ष 2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण मीन राशि रेवती नक्षत्र मे होगा। इस ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से रात्रि 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिये सूतक आदि नियम भारत में मान्य नहीं होंगे।
लेकिन ग्रहण चाहे किसी देश में दिखे या ना दिखे, ग्रहण का प्रभाव संपूर्ण विश्व पर निश्चित रूप से पडता है।
यह 15 दिन के बाद होने वाला दूसरा ग्रहण है, वर्तमान समय में अन्य ग्रहों कि स्थिति भी अनुकूल नहीं चल रही है। इस समय काल में झगड़े, वाद विवाद, संघर्ष, हानि , दुर्घटना, आंदोलन ओर किसी बड़ी घटना का संकेत भी देते हैं।
डॉ विकासदीप शर्मा
श्री मंशापूर्ण ज्योतिष
शिवपुरी 9993462153
अत: यह समय बहुत सावधान रहकर व्यतीत करने वाला है। ग्रहण के बाद 90 दिन देश दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जिनकी पत्रिका में किसी भी प्रकार का ग्रहण योग बनता है उनके लिए यह समय बहुत कष्टदायी माना जायेगा।
इस समय प्रत्येक व्यक्ति को इस नवरात्रि में आध्यात्मिक शक्ति का संचय करना चाहिये। मंत्र जाप, गुरु मंत्र का जाप अवश्य ही करना चाहिए,  प्रत्येक व्यक्ति को शराब, मांस, व्यभिचार ,व्यर्थ के वार्तालाप का त्याग करके नियम संयम से रहे , हो सके तो एक समय भोजन करे और अपने ईष्टदेव कि आराधना करे, नवरात्रि के अंत में कन्याओं को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा भेंट करे, गौ सेवा करे।
इस संसार में वास्तविक कमाई सत्कर्म और पुण्य है, आपके पास जो तन- मन-धन है उसे आप गलत स्थान पर लगाओगे तो दुर्गति होगी, और यदि सही स्थान पर लगाया तो आपका धन उस बैंक मे जमा होगा जो आपको किसी भी काल मे सौ गुना होकर निश्चित रूप से फल देगा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129