Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खास खबर: जिला उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा गुनगुन रजक व आशी रजक का मतदाता जागरूकता के लिए किया गया लांगुरिया नृत्य मध्य प्रदेश में मचा रहा धूम

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में मतदाता जागरूकता के नित नए प्रयोग किए जाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवम कलेक्टर रवींद्र कुमार खुद इस दिशा में काम करने लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते रोज जिले की गायिका आकांक्षा गौड़ ने एक गीत गाया था तो अब जिला उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं गुनगुन रजक तथा आशी रजक द्वारा मतदाता जागरूकता के किए गए लांगुरिया नृत्य ने मध्य प्रदेश में धूम मचा डाली है।
     (आप भी लीजिए इस नृत्य का आनंद)
 मतदाता जागरूकता के लिए लोगों को
जागरूक करने आयोजित कार्यक्रम एक शाम मतदाता के नाम स्थानीय तात्या टोपे प्रांगण में संपन्न हुआ। इसी अवसर पर कलेक्टर शिवपुरी रवींद्र कुमार चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी उमराव सिंह मरावी द्वारा छात्रा गुनगुन रजक तथा आशी रजक को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक तथा जिला उत्कर्ष विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129