Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारत के विकास का पैमाना जीडीपी दर न हो: अनिल श्रीवास्तव

शनिवार, 20 अप्रैल 2024

/ by Vipin Shukla Mama
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक सपन्न
चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
शिवपुरी 20 अप्रैल 2024। भारत के विकास नापने का पैमाना जीडीपी न हो बल्कि भारतीय पुरातन पद्धति पर आधारित सुख का सूचकांक होना चाहिए। यह बात शिवपुरी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी पहुंचे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संगठन मंत्री अनिल श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता अभियान के शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। 
उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र का महापर्व अर्थात लोकसभा चुनाव शिवपुरी जिले में 7 मई 2024 को होना है। इसमें मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो इस हेतु शासन प्रशासन का पूरा ध्यान केद्रित है। लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संगठन मंत्री अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सक्षम देश था। कई बर्षो की दासता के बाद भी भारत की हस्ती मिटी नही, लेकिन बर्ष 1992 में देश में आर्थिक उदारीकरण की नीति ने भारत के मूल्यों के विपरीत एक प्रतिर्स्पाधा खडी कर दी जिसमें केवल अधिक मुनाफा ही केन्द्र बिन्दु हो रहा है। अधिक से अधिक पैसा अर्जित करना और पैसे से सुख की तलाश करना यह उसका सबसे भयावी स्वरूप है। आर्थिक उदारीकरण की नीति  के कारण विकसित देशों में आत्महत्या, विवाह विच्छेद, तनाव, बृद्धाश्रम सहित अपराध बड रहे हैं। मूल्य आधारित जीडीपी को भारत के विकास का पैमाना माना जा रहा है। इसके स्थान पर प्राचीन संास्कृतिक परम्परानुसार सुख को विकास का पैमाना माना जाना चाहिए।
बैठक में अखिलेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, जितेन्द्र रघुवंशी जिलाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा उपाध्यक्ष, तुलसी नामदेव उपाध्यक्ष, दाताराम प्रजापति सचिव, हरवीर सिंह चौहान कार्यसमिति सदस्य, सुनील धाकड सहित अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129