
धमाका न्यूज: महिला समन्वय विभाग की स्मारिका "चेतना के स्वर" का विमोचन समारोह पूर्वक संपन्न
शिवपुरी। महिला समन्वय विभाग की स्मारिका "चेतना के स्वर" का विमोचन कार्यक्रम 31 मार्च को होटल नक्षत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेतना के स्वर स्मारिका का मुख्यातिथि ने विमोचन किया। उक्त कार्यक्रम मातृशक्ति की विभाग संयोजिका डॉक्टर सुषमा पांडे, सह संयोजिका किरण उप्पल एवम उनकी पूरी टीम द्वारा नक्षत्र गार्डन के विशाल सभागार में रखा गया। चेतना के स्वर की संपादक पिंकी गोस्वामी ने बताया की उक्त स्मारिका को तैयार करने में 3 महीने का समय लगा। इसमें कई विद्वानों, विदुषी ने अपने लेख लिखे। नक्षत्र गार्डन का पूरा होल भरा था सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया मुख्य अतिथि रिटायर जज वर्तमान में प्रांत संघ चालक मध्य भारत अशोक कुमार पांडे जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके द्वार चेतना के स्वर का विमोचन किया गया। उन्होंने नारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की नारी को हमेशा सबसे आगे लेकर चला गया है। बीच के समय में लोगों ने भ्रांतियां फेलाई की नारी का अपमान हमारे यहां किया जाता है उसको उन्होंने बड़ी सरल भाषा में बताया कि नारी सदेव पूजनीय है और रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बाल आयोग की सद्स्य डॉक्टर निवेदिता जी ने नारी के शक्ति स्वरूप और उसको किन-किन रूपों में पूजा जाता है बताया। स्मारिका चेतना के स्वर की संपादक पिंकी गोस्वामी ने युवा पीढ़ी के बच्चे जिन्होंने सामाजिक कार्य में साथ दिया उनका सम्मान किया गया। मंच संचालन पिंकी गोस्वामी जी के द्वारा किया गया। डॉक्टर सुषमा पांडे विभाग संयोजिका जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच पर अतिथियों के साथ साथ ज़िप अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष सहित पत्रकार आलोक एम इंदौरिया विराजे थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें