Responsive Ad Slot

Latest

latest

मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है : स्टार प्रचारक लाल सिंह आर्य

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारत सरकार में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में भाजपा के स्टार प्रचारक औरअनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मप्र के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य गुना शिवपुरी लोकसभा की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचे जहां उन्होंने जाटव समाज की अनेक सभाएं लीं और जाटव समाज से सघन जनसंपर्क भी किया। 
भाजपा के स्टार प्रचारक और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने जाटव समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। 
भाजपा के स्टार प्रचारक श्री आर्य ने जाटव समाज को बताया कि संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता। परंतु उसमें संसोधन जरूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को खत्म करने का काम तो कांग्रेस ने किया है जम्मू कश्मीर धारा 370 को लागू करके। भाजपा की मोदी सरकार ने तो धारा 370 को हटाकर एक देश एक विधान का कार्य किया है और भारतीय संविधान को संरक्षित किया है। 
यही नहीं कांग्रेस ने तो संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को चुनाव हराने का काम भी कांग्रेस ने किया था। और यही नहीं जिस प्रत्याशी ने पूज्य बाबा साहेब को चुनाव हराया था उसी प्रत्याशी को कांग्रेस ने पद्मभूषण पुरस्कार दिया।
वहीं उकावल सरपंच चन्द्रशेखर जाटव बसपा छोड़कर पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं गुना शिवपुरी लोकसभा सह प्रभारी डॉ वीर सिंह सगर के नेतृत्व में  मानीपुरा, गिलगमा, पूरनखेडी, पनवारी, उकावल, देहरदा सड़क, लुकवासा सहित अनेक गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन जाटव, जिला पंचायत सदस्य नवल सिंह सोलंकी, मोर्चा के गुना जिला महामंत्री महेश कुमार मगरौनिया, राजेश सिंह छारी, श्रीराम जाटव, मानसिंह उज्जैनिया, जिला कार्यालय मंत्री नीरज सगर,जनपद सदस्य अरविंद जाटव सहित अनेक जाटव समाज के लोग शामिल रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129