शिवपुरी। 07 मई में होने वाले मतदान के लिए आज ग्राम नोहरी चक्क में महिला वोटरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवम शक्ती शाली महिला संगठन द्वारा जागरूकता अभियान आज संवाद एवम रैली के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शक्ती शाली महिला संगठन रवि गोयल ने बताया की कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे स्वयं सेवी रूप से शक्ती शाली महिला संगठन की टीम महीला वोटरों को लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूक कर रही है इसी कड़ी में महिला वोटर जागरूकता संवाद सह मतदाता जागरूकता रैली पूरे गांव में निकली गई इस
रैली का नेतृत्व संस्था के विनोद गिरी ने किया। गांव के दादा जो 50 वर्षों से वोट डाल रहे है उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ललित झा ने चुनाव जागरूकता के तहत जन समुदाय को शपथ दिलाई। सभी आगामी 07 मई को खुद मतदान करने और दूसरों से भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया। संस्थान के कर्ण लाक्ष्याकार ने जाति,धर्म, भाषा,प्रांत का भेद किए बगैर देशहित के नाम पर मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा नर हो या नारी मतदान सभी की जिमेदारी। रवि गोयल ने मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए मतदान करना जरूरी है। अच्छी सरकार बनाने के लिए सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने पहली बार मतदान करने एवम महिला वोटर्स को प्रोत्साहित किया नारी का सम्मान करेआओ मिलकर मतदान करे । इस मौके पर समुदाय की सुपोषण सखी के साथ साथ शक्ती शाली महिला संगठन की टीम से विनोद गिरी , बबिता कुर्मी, करन लक्ष्यकार एवम ने मतदान के लिए अभिभावकों न्यूट्रीशन चैंपियन ने भाग लिया। गांवो की किशोरियो और आसपास के लोगों को जागरुक किया जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। गांव की जागरूक मतदाताओं में पूनम, लक्ष्मी, रेखा, उमा सुरेखा ने प्रमुख रूप से भागीदारी की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें