Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: सांगोली ग्राम नरवर जिला शिवपुरी में सिंध नदी से 11 वी सदी की दो जैन प्रतिमा मिली

शनिवार, 18 मई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला शिवपुरी के ग्राम सांगोली तहसील नरवर में आज सिंध नदी से 11 वी सदी की दो जैन प्रतिमा निकली। जिसे जैन समाज को सौंप दिया गया। शनिवार को सांगोली गांव के रहने वाले संजय सोलंकी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्हें 2 फ़ीट ऊंची दो प्रतिमा मिली। संजय ने इसकी सूचना 1008 नेमिनाथ उरवाहा किला जैन ट्रस्ट कमिटी के अध्यक्ष अरविंद जैन को दी। वे समाजजनों के साथ सांगोली गांव में सिंध नदी के घाट पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मूर्तियां 11 वीं शताब्दी की हैं। मूर्ति पर चिन्ह न होने के चलते मूर्ति किस भगवान की है। इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129