
धमाका शोक खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के रानी महल ग्वालियर में अंतिम दर्शन गुरुवार को 12.30 से 2.30 बजे तक, अंतिम यात्रा छत्री के लिए 3.30 बजे जायेगी, पूरा कार्यक्रम देखिए, क्लिक
Gwalior ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। समूचा अंचल शोक में डूबा हुआ हैं। विकास की गंगा बहाने वाले कैलाशवासी श्रीमंत माधव राव सिंधिया को दिलो जान से चाहने वाले लाखों लोगों को आज उनकी धर्मपत्नी और ग्वालियर सिंधिया राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के देहावसान का गहरा दुख पहुंचा हैं। उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल होंगे। इसके लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 10 बजे उनकी पार्थिव देह विमान से ग्वालियर लाई जाएगी। ग्वालियर एयरपोर्ट सुबह 10.45 बजे आने के बाद एयरपोर्ट से सुबह 11.15 बजे रानी महल रवाना होगी। 11.45 बजे रानी महल में आने के बाद राजमाता साहब के अंतिम दर्शन 12.30 से 2.30 बजे तक किए जा सकेंगे। फिर 3 बजे तक अंतिम यात्रा की तैयारी के बाद 3.30 बजे छत्री के लिए अंतिम यात्रा सड़क मार्ग से जायेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें