Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: देश में सबसे अधिक गर्म दिल्ली पारा 52.3°, ग्वालियर में बारिश, शिवपुरी में 46 पर एसी फेल, लोग कूलर पर लोटे

बुधवार, 29 मई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। नौतपा में भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। ग्वालियर में दो बच्चे लू का शिकार हो गए दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। दोनों बच्चे परिजनों के साथ ग्वालियर से मुरैना ऑटो से गए थे, लौटते वक्त दोनों की तबियत बिगड़ गई। इधर नौतपा के पांचवें दिन बुधवार को देश में सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड दिल्ली ने तोड़ दिया। मंगेशपुर में दोपहर का तापमान 52.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली और ग्वालियर में बारिश भी हुई। एमपी के शिवपुरी में 46 डिग्री तापमान रहा। एसी ने कूलिंग छोड़ दी हैं लोग वापिस कूलर पर लोटने लगे हैं। हालाकि हिताची के एसी लगातार ठंडक दे रहे हैं टाटा के एसी फेल हो गए।
दिल्ली में पानी की कमी के बीच केजरीवाल सरकार ने पाइप से कार धोने पर 2 हजार रुपए जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है। 200 लोगों की टीम पानी की बर्बादी की मॉनिटरिंग करेगी। दिल्ली के बाद राजस्थान का चूरू शहर 50.5 डिग्री तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान में गर्मी से 23 से 29 मई तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार के भी कई जिलों में पारा 48 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। भीषण गर्मी से यहां बुधवार को 8 जिलों में 80 बच्चे बेहोश हो गए।राज्य में दो दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने देश के 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बुधवार के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया कि मानसून अगले 24 घंटे में केरल तट से टकरा सकता है। अगले एक हफ्ते में यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंच सकता है।
26 मई को बंगाल में आए तूफान रेमल का असर असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में है। यहां 1 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129