Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अच्छी खबर: डॉ. श्वेता झा विद्यावाचस्पति की उपाधि (पी.एच.डी. डिग्री) से सम्मानित

बुधवार, 22 मई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा तथा श्रीमती रंजना झा की पुत्रवधू एवं श्री तुष्मुल झा की धर्मपत्नी डॉ.श्वेता झा को बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल (मध्यप्रदेश) व्दारा उनके शोध का विषय "मध्यप्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों में कार्यबल विविधता और मानव संसाधन चुनौतियों का प्रबंधन" में विद्यावाचस्पति की उपाधि (पी.एच.डी. डिग्री) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एल.एन.सी.टी.) भोपाल के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए.) के प्रोफेसर एवं निदेशक डॉ. मुकेश चंसोरिया तथा चक्रवर्ती राजगोपालाचारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (सीआरआईएम) के निदेशक एवं प्रबंधन बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता संकाय डॉ. विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदान की गई है।
डॉ.श्वेता झा को उक्त उपाधि से सम्मानित किये जाने पर ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा जिला ग्वालियर के अध्यक्ष अरविन्द जैमिनी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलसचिव अनिल सक्सैना, शैलेन्द्र सिंह यादव, ललित नागपाल, अरविंद मिश्रा प्रदेश उप महामंत्री भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश, मनीष शर्मा गरगज कॉलोनी,डॉ.संदीप कुलश्रेष्ठ, डॉ.राकेश रायजदा, धीरज बंसल, मामा का धमाका डॉट कॉम के एडिटर चीफ विपिन शुक्ला शिवपुरी आदि ने शुभकानमाएं दी हैंl














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129