Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका शोक खबर: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, गुरुवार को ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार

बुधवार, 15 मई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली #Delhi। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उनका पिछले तीन महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह लंग्स इंफेक्शन से पीड़ित थीं। गुरुवार को सुबह 11 बजे ग्वालियर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई थी। इसके बाद उनकी बहू प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और पोता महाआर्यमन सिंधिया चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे। पांच मई को ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी दिल्ली चले गए थे।
पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जताया शोक
*पूज्या 'वहिनी’ श्रीमंत माधवी राजे के असामयिक निधन के समाचार से आहत हूं। ईश्वर आपको अपने श्री-चरणों में स्थान दें*!🙏
~यशोधरा राजे सिंधिया
धमाका एडिटर इन चीफ शुक्ला ने जताया शोक
mamakadhamaka.com के एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला, एडिटर ऋषि शर्मा, संरक्षक नीलू शुक्ला, बैंक अधिकारी प्रांजल शर्मा, ओजस्व शर्मा, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश सांवलदास गुप्ता ने राजमाता साहब के निधन पर गहन दुख प्रकट किया हैं। उन्होंने परिजनों को धैर्य रखते हुए ईश्वर से कुशल की कामना की हैं।
सुबह साढ़े नौ बजे ली अंतिम सांस
खबर के अनुसार माधवी राजे सिंधिया ने दिल्ली एम्स में सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली है। क्षेत्र में निधन की खबर पहुंचने के बाद मातम की लहर है। ग्वालियर स्थित महल में भी सन्नाटा पसर गया है। अभी ग्वालियर राजघराने की तरफ से कुछ आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। कोविड काल में कोरोना होने के बाद उन्हें लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत हुई थी। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की पत्नी थीं माधवी राजे
माधवी राजे सिंधिया नेपाल राजघराने की बेटी थीं। ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया के साथ 8 मई 1966 को उनकी शादी हुई थी। माधव राव सिंधिया का निधन एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ। माधवी राजे सिंधिया अधिकांश वक्त दिल्ली में ही रहती थीं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूर ही रहती थीं। परिवार के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में जरूर देखी जाती थीं।
पीएम मोदी से हुई थी मुलाकात
एक साल पहले वह अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जरूर मिलने गई थीं। इस मुलाकात के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया भी मौजूद थे। उसके बाद वह ग्वालियर में भी एक दो कार्यक्रम में दिखीं। बीते कुछ महीनों से वह किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं दिखी। लंग्स में कोविड के बाद से उनकी परेशानी बढ़ गई थी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजमाता माधवी राजे मूलतः नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था।
ज्योतिरादित्य के भाजपा में जाने के फैसले में दिया था साथ
मार्च 2020 में जब सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया था, तो उस समय पूरा परिवार उनके साथ था। बेटा और पत्नी तो उनके फैसले में साथ थे ही, पर सबसे ज्यादा सपोर्ट उनकी मां माधवी राजे सिंधिया ने किया था।
ज्योतिरादित्य कांग्रेस में पिता की विरासत छोड़कर जाने में संकोच कर रहे थे, लेकिन माधवी राजे ने मार्गदर्शक बनकर राह दिखाई थी। इसके बाद ही ज्योतिरादित्य ने इतना बड़ा फैसला लेकर अपनी दादी विजयाराजे सिंधिया की तरह बड़ा कदम उठाया था।
नेपाल के राणा राजवंश की राजकुमारी थीं माधवी राजे
सिंधिया राजपरिवार की बहू बनने से पहले भी माधवी राजे सिंधिया रॉयल फैमिली से आती थीं। उनके दादा नेपाल के प्रधानमंत्री और राणा राजवंश के प्रमुख जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा थे। वे कास्की और लमजुंग के महाराजा और गोरखा के सरदार रामकृष्ण कुंवर के पैतृक वंशज थे। ऐसे में वे इस नेपाली राजघराने की राजकुमारी थीं। शादी से पहले उनका नाम किरण राज लक्ष्मी देवी था। 1966 में सिंधिया राजघराने के महाराज माधवराव से शादी के बाद वह किरण राजलक्ष्मी से माधवी राजे बनीं।
2001 में हुआ था माधवराव सिंधिया का निधन
माधवी राजे के पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ था। इसके बाद से वह काफी टूट गई थीं, लेकिन बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया और बहू प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की मार्गदर्शक रहीं। ज्योतिरादित्य हमेशा अपनी मां से सलाह मशविरा करके फैसला लेते रहे।
राजनीति में नहीं आईं, बेटे के लिए छोड़ी विरासत
माधवराव सिंधिया के निधन के बाद माधवी राजे के राजनीति में आने के कयास भी लगते रहे। माना जा रहा था कि वह साल 2004 के आम लोकसभा चुनाव में ग्वालियर लोकसभा से चुनाव लड़ सकती हैं। माना जा रहा था कि गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर से माधवी राजे मैदान में होंगी, क्योंकि उस समय माधवराव के आकस्मिक निधन से लोग भावुक थे, लेकिन माधवी राजे ने खुद को राजनीति से दूर ही रखा। साथ ही, पति माधवराव सिंधिया की राजनीतिक विरासत बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए छोड़ दी।
दिल्ली में शादी, मराठी परंपरा के अनुसार बदला नाम
शादी से पहले राजमाता माधवी राजे का नाम प्रिंसेस किरण राजलक्ष्मी देवी था। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के माधवराव सिंधिया से 1966 में उनकी शादी हुई। शादी दिल्ली में शानो-शौकत के साथ हुई थी। इस शाही शादी में देश-विदेश से मेहमान शामिल हुए थे। शादी के बाद मराठी परंपरा के अनुसार नेपाल की राजकुमारी का नाम बदला गया। इसके बाद वह किरण राजलक्ष्मी से माधवीराजे कहलाने लगीं। माधवी और माधवराव का रिश्ता ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने तय किया था।
मां-बेटे के बीच में सेतु थीं माधवी राजे
माधव राव सिंधिया और उनकी माता विजयाराजे सिंधिया के बीच कई सालों तक संबंध ठीक नहीं थे। यहां तक की एक बार राजमाता विजयाराजे ने माधवराव को उनके अंतिम संस्कार में शामिल न होने के लिए भी कहा था पर साल 2001 में विजयाराजे के निधन पर माधवराव ने ही उनको मुखाग्नि दी थी। मां (विजयाराजे) और बेटे (माधवराव) के बीच माधव राजे एक सेतु का काम करती थीं। वियजाराजे सिंधिया, बेटे माधवराव सिंधिया से चाहें जितनी भी नाराज हों मतभेद हों, लेकिन बहू और सास के बीच कभी कोई मतभेद नहीं पनपा। माधवी राजे ने हमेशा दोनों के बीच एक सेतु के रूप में काम किया था।
ग्वालियर आने पर हुआ था भव्य स्वागत
शहर के कुछ चुनिंदा लोग बताते हैं कि 8 मई 1966 को ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया की शादी नेपाल की राजकुमारी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद जब पहली बार सिंधिया राजघराने की बहू पहली बार ग्वालियर आई थीं, तो ग्वालियर में उनका भव्य स्वागत हुआ था। महल की ओर जाने वाले हर रास्ते पर फूल बिछाए गए थे। उसके बाद कभी किसी बहू रानी का इतना जोशीला स्वागत नहीं हुआ है।
बारात के लिए चलाई थी स्पेशल ट्रेन
उस दौरान तय हुआ की विवाह दिल्ली से सम्पन्न होगा। ऐसे में बारात ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। ग्वालियर से दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाई गई, जिससे ग्वालियर के महाराज माधवराव सिंधिया अपनी बारात लेकर गए थे। 8 मई 1966 को परंपरागत रूप से शादी संपन्न हुई थी और किरण राज लक्ष्मी विवाह पश्चात सिंधिया घराने की बहू और सिंधिया राजवंश की रानी बनकर ग्वालियर आ गईं।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129